वार्षिक खेल एवम्पीटीप्रदर्शन 2023

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए नवयुग रेडियन्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के नन्हे-मुन्नेऔर उत्साहित एथलेटिक उत्तर रेलवे स्टेडियम, चारबाग में एकत्रित हुए।
एथलेटिक मीट मार्च पास्ट के साथ शुरु हुई। जिसका नेतृत्व विद्यालय की स्पोर्ट्स कप्तान ने किया।
इसके बाद अनुशासन कप्तान, हेड गर्ल, वाईस हेड गर्ल और चारो सदनों के कप्तानथे। सत्य, धर्म, प्रेम, और शांति सदन का झंडा फहराया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस लखनऊ के ज्वाइंट कमिशनर उपेंद्र अग्रवाल ने एथलेटिक मीट की शुरुआत की घोषणा की। शांति और सदभावना के प्रतीक रंगीन गुब्बारे एवं कबूतर उड़ाए गए। मुख्य अतिथि ने इंटर हाउस मार्च पास्ट की सलामी दी। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक द्वारा मशाल जलाई गयी।
स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात प्लेग्रुप द्वारा योग प्रदर्शन द्वारा बताया गया कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह हमारे दिमाग को आराम और तनाव मुक्त रखता है।नारंगी ट्रैक सूट में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न आसन जैसे ध्यान तितली मुद्रा ,भुजंगासन ,उत्तिता त्रिकोण आसन,वीरभद्रासन एवं ताड़ासन का प्रदर्शन किया गया।
एथेलेटिक स्पर्धा में विभिन्न गतिविधि दौड़ थी। पॉज एंड स्लिप बॉलरेस (कक्षा प्लेग्रुप), एजल एंड एक्टिवहॉकी (कक्षा प्रीनर्सरी) और गोल्डन बूट फुटबॉल रेस(कक्षा नर्सरी),बास्केट बॉल रेस (कक्षा प्रेप) में छात्राओं ने भाग लेकर अपने जज्बे का प्रदर्शन किया।
इसी के साथ 50मीटरडैश,50 मीटररिलेरेस,,60 मीटरबाधारेस,गोल्फरेस ( कक्षा 2),जी 20 शिखरसम्मेलन (कक्षा 4)मूनमिशन ( कक्षा 5) जूनियर रेस का आयोजन किया गया।
जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो शो के माध्यम से छात्राओं द्वारा शक्ति, लचीलापन, चपलता और सहनशक्ति का प्रदर्शन कर दर्शको को चकित कर दिया। दिन का मुख्य आकर्षण“वसुधैवकुटुंबकम” मेगा ड्रिल रही। जिसके माध्यम से पूरे विश्व की एकता की झलक दिखाई गयी। ड्रिल में सातों महाद्वीपों एशिया,अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया एव अंटार्कटिका का प्रदर्शन किया गया।
अंत में सबसे प्रतीक्षित पल आया, पुरुस्कार वितरण। जिसके बाद समापन मार्च हुआ । मुख्य अतिथिने वार्षिक स्पोर्ट्स मीट की अध्यक्षा एवं प्राचार्या बी सिंह को स्कूल का झंडा सौपा। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी को धन्यवाद दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *