कौशल प्राप्त कर युवा बने उद्यमी — के के यादव

हर महिला को हुनर जरुर सीखना चाहिए ताकि भविष्य में किसी के आगे हाथ न फैलाना पढ़े- वर्तिका शुक्ला

खादी और ग्रमोद्योग आयोग, अमृतकाल की अवधि के दौरान 02 से 31 अक्टूबर तक खादी महोत्सव

कौशल दीक्षांत समारोह में हुनर को मिला सम्मान

पूजा श्रीवास्तव


लाभार्थियों का अपने हुनर को निखारते हुए उद्यमी बने क्योंकि देश को उद्यमशीलता की आवश्यकता है जिससे हम भी जापान और अमरीका की तहर विकासशील से विकसीत राष्ट्र बन सके। आज देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए हमें उद्यमियता को अपना होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। यें बातें कौशल दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू क्षेत्रीय केंद्र परिसर में कही ।

इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में असिस्टेंट ड्रेस मेकर , ब्यूटी केयर असिस्टेंट, जूट क्राफ्ट, असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर के लगभग 150 ग्रामीण परिवेश के युवाओं विशेष कर महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । जिसमे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना स्किल हब के ट्रेनी ब्यूटीशियन और स्विंग मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण की 65 महिलाओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

केंद्री खादी आयोग के राज्य निदेशक, डॉ नितेश धवन ने कहा कि खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि एक मिशन है जिसका मुख्य उददेश्य जन-जन को खादी और स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सके और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि युवाओं से अधिक से अधिक खादी उदपादों को अपनाने के लिए जोर दिया जिससे उनमें स्वदेशी की भावना जागृत होगी ।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ मनोरमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए युवाओं को कौशल और शिक्षा के समन्वयन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
जिला महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका शुक्ला ने कहा कि हर बेटी को एक हुनर जरुर सीखना चाहिए ताकि भविष्य में कभी किसी के आगे हाथ न फैलाना पढे।
उन्होंन बताया कि कोविड के दौरान यदि किसी बेटी के माता या पिता या दोनो किस का साथ छूट गया है तो उसको राज्य सरकार चार हजार से ढाई हजार रुपय दिये जा रहे है इस जानकारी यदि हम अपने किसी जरुरतमंद को भी बताते है तो कितनी मदद जाने और अनजाने में कर सकते है।


सुश्रि शुक्ला ने जिला योजनाओं और महिला सुरक्षा सम्बंधी जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को सुरक्षा किट वितरित की।
इग्नू के सहायक निदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन व संयोजन किया ।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित सुदशर्न चरखे को भी आम जनता ने चलाकर देखा तथा सेल्फी प्वाइन्ट पर फोटो भी खिचवाई।

कार्यक्रम में खादी उदपादों की जन शिक्षण संस्थान की प्रतिभागिओ द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उद्पादो , डाक विभाग और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी भी लगाई गई साथ ही खादी को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया।
युवाओं को खादी अपनाने की शपथ व स्वच्छता सम्बंधी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के आयोजन में अन्य विभागों के अधिकारियो , कर्मचारियों व संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल , सुरभी कुमारी, कल्पना सिंह ने अपना योगदान दिया ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *