9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम

 

प्रतियोगिता का आयोजन- 25 प्रतिभागी पुरस्कृत

 

मऊ/आजमगढ़। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा मऊ जनपद के तालीमुद्दीन निस्वा डिग्री कॉलेज में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं पर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 9 साल रू सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणष् योजनाओं के बारे में व उसके महत्व को रेखांकित किया गया है।

चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मऊ मीना अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। समाज के हर वर्ग के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री नूपुर अग्रवाल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है और स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरुरतों की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक हुई है। कार्यक्रम का संचालन फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर तारिक अजीज ने किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजित गोष्ठी में विद्यालय के छात्रों के मध्य प्रश्नोंत्तरी प्रतियोंगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता 25 प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, जयप्रकाश, रफअत परवीन, डॉ अशद नोमानी, डॉक्टर छाया मिश्रा, सुल्ताना परवीन, सुनीता देवी, शगुफ्ता नसरीन, दिलशाद अफरोज, आयशा अंसारी, नगमा आमिर, वीना पांडे, अफरा रियाज, जिकरा खातून के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *