लक्ष्मण द्वारा सूपनखा का नासिका विच्छेदन, सीता हरण, जटायु वध लीला ने भाव विभोर किया

 

– रामोत्सव-2023 छठा दिन

 

लखनऊ, 20 अक्टूबर 2023। भारत की सबसे प्राचीनतम रामलीला समिति, श्रीराम लीला समिति ऐशबाग लखनऊ के तत्वावधान में रामलीला मैदान के तुलसी रंगमंच पर चल रही रामलीला के आज छठेें दिन सूपनखा का राम के प्रति कामातुर होना, लक्ष्मण द्वारा नासिका विच्छेदन, सूपनखा का रावण के दरबार जाना, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु वध, सीता खोज और जटायु राम संवाद लीला हुई।

 

ऐशबाग रामलीला में आज मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ नीरज बोरा विधायक उत्तरी क्षेत्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम का चरित्र और जीवन अनुकरणीय है, सभी को उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष हरीशचन्द अग्रवाल और सचिव पं. आदित्य द्विवेदी ने डाॅ नीरज बोरा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

 

रामलीला से पूर्व आज ऋचा तिवारी के नृत्य निर्देशन में धानवी फाऊंडेशन और आरती शुक्ला के नृत्य निर्देशन में आंचल समाज उत्थान सेवा समिति के कलाकारों ने भक्ति भावना से परिपूर्ण नृत्य की सम्मोहक प्रस्तुतियां दी।


आज की राम लीला का आरम्भ सूपनखा का राम के प्रति कामातुर होना लीला से हुआ, इस प्रसंग में वन में राम को जब सूपनखा देखती है तो वह उनके प्रति कामातुर हो जाती है। इस पर वह कहती है कि वह उनसे विवाह करना चाहती है, इस बात को सुनकर राम ने मना कर दिया, राम ने सूपनखा से कहा कि वह लक्ष्मण से बात करे, इस बात पर लक्ष्मण मना कर देते हैं। विवाद बढने पर लक्ष्मण, सूपनखा की नाक काट लेते हैं। इस बात से आहत होकर वह अपने भाई रावण के पास जाती है और सारी बात बताती है, इस बात से रावण को क्रोध होता है। इसके बाद रावण मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु वध, सीता खोज और जटायु राम संवाद लीला हुई।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A New Drive Begins in Lucknow

Galaxy Auto Drive Opens Modern Car Decoration Showroom and Service Workshop Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *