पूजा श्रीवास्तव लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ द्वारा ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन के साथ में राज्यों की परिवहन विभाग की सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) पर 25वीं रोड सेफ्टी कान्फ्रेंस का आयोजन दिनाँक-28 एवं 29 जून 2025 तक किया जा रहा है,
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ द्वारा ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन के साथ में राज्यों की परिवहन विभाग की सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) पर राष्ट्रीय कार्यशाला कार्यक्रम इन्दिरा गांधी प्रष्ठिान, विभूति खण्ड, लखनऊ आयोजित किया गया, संगोष्ठी का उद्घाटन परिवहन मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दयाशंकर सिह, उत्तर प्रदेश के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर किया गया है। कार्यशाला में भारतवर्ष से 21 राज्यों के परिवहन विभाग तकनीकी अधिकारी शामिल हुए है, कार्यक्रम में ब्रजेश नारायण सिंह सिंह (IAS), परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, विवेक भिमनवार (IAS), परिवहन आयुक्त, महाराष्ट्र, सुनिता वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) मंयक ज्योति, दिप्तीरंजन पात्रा, अपर परिवहन आयुक्त, उड़ीसा, भरत कलसकर अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), महाराष्ट्र, अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह, अपर परिवहन आयुक्त (आई०टी०) सुनिता वर्मा, विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह (IAS), उप सचिव परिवहन नितिन गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त, मुख्यालय, मैनेजिग डारेक्टर स्टीलवर्ड हेलमेट लिमिटेड, ऋतु सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या, प्रभात पाण्डेय, संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ, संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ, फरीदुदीन, संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती, अखिलेश द्विवेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी, आगरा, .बी. सोनकर, संभागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ एवं ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन के भारत वर्ष के अन्य राज्यों से आये लगभग 300 आफिसर्स उपस्थित रहें।
सड़क सुरक्षा संगोष्ठी के उद्घाटन सामारोह के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ के महासचिव श्री हरिओम के द्वारा सभी राज्यों से आये प्रतिनिधियों एवं मंच पर आसीत जनप्रतिनिधियों / अधिकारियों का स्वागत संबोधन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने परिवहन और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फील्ड के अधिकारियों टीलवर्ड हेलमेट लिमिटेड, ऋतु सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या, प्रभात पाण्डेय, संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ, संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ, फरीदुदीन, संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती, आर.बी. सोनकर, संभागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश नारायण सिंह सिंह (IAS), द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य की उत्कृष्ट प्रथा चैटबोट एवं कॉमन सर्विस सेन्टर के बारे में राज्यों से आये परिवहन विभाग के अधिकारियों को विस्तार पूर्वक उसकी विशेषताओं के बारे में बताया।
भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 13 एक्स प्रेस-वे है जिसमें 08 चालू है और 05 निर्माणाधीन हैं, उत्तर प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्कूलो में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शिक्षा देकर, युवको के सहयोग से मुख्यमंत्री जी का उत्तर प्रदेश को दुर्घटना मुक्त राज्य करने का सपना पूरा करने हेतु सभी परिवहन आफिसर्स/अधिकारियों को सख्त से सख्त तरीका अपनाकर एवं प्रवर्तन करने की सलाह दी,
देश के विभिन्न प्रान्तों / ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन के अशफाक अहमद, अध्यक्ष, संपथ कुमार, महासचिव, सचिन बोधले, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों के नेतृत्व में राज्यों से आये हुए अधिकारीगणों ने अपने राज्य की संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित प्रमुख अतिथियों को सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह भेट किए।
शिव शंकर सिहं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बिजनौर के द्वारा संगोष्ठी में आये सभी अतिथि / पदाधिकारियों का धन्यवाद सम्बोधन किया गया।