36वीं ऑल इंडिया के.डी. सिंह ‘बाबू’ सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2 फरवरी से लखनऊ में

अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, 5 लाख रुपये की इनामी राशि

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। के.डी. सिंह ‘बाबू’ मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में 36वीं ऑल इंडिया के.डी. सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14 बालक वर्ग) प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट पद्मश्री मोहम्मद शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, विजयंत खंड, गोमती नगर, लखनऊ में खेला जाएगा।

इस वर्ष प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का सह-प्रायोजन पी.एन. इंटरनेशनल (करम ग्रुप, लखनऊ) द्वारा किया जा रहा है।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता होंगे मुख्य अतिथि

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मर्विन फर्नांडिस, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता (1980) एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी होंगे। उद्घाटन समारोह 02 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

देशभर की नामी हॉकी अकादमियां होंगी शामिल

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में उत्तर प्रदेश करम, राजस्थान हॉकी एसोसिएशन, जय हॉकी अकादमी तमिलनाडु, नेवल टाटा हॉकी अकादमी (ओडिशा), टाटा स्टील जमशेदपुर (झारखंड), राउंड ग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब), साउथ ईस्ट ऑर्गनाइजेशन मणिपुर, मैनमोहन सिंह स्पोर्ट्स अकादमी (हरियाणा), हॉकी त्रिपुरा, हॉकी असम, पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी तमिलनाडु सहित अन्य प्रतिष्ठित टीमें शामिल हैं।

लीग-कम-नॉकआउट आधार पर होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली पर आयोजित की जाएगी। सभी टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम तीन लीग मैच खेलेगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।

  • लीग मैच: 02 से 08 फरवरी 2026

  • क्वार्टर फाइनल: 09 फरवरी 2026

  • सेमीफाइनल: 10 फरवरी 2026

  • हार्ड लाइन एवं फाइनल मुकाबला: 11 फरवरी 2026

5 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि

प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 5,00,000 रुपये रखी गई है।

  • प्रथम पुरस्कार: ₹2,00,000

  • द्वितीय पुरस्कार: ₹1,50,000

  • तृतीय पुरस्कार: ₹1,00,000

  • चतुर्थ पुरस्कार: ₹50,000

आयोजन समिति का गठन

टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें
 ए.के. घोष (आईएएस),  सैयद अली,  सुजीत कुमार,  इमरानुल हक,  मुकुल लाल साह,  गुरुतोष पांडेय, खुर्शीद अहमद,  साबिर हुसैन एवं  शीराज आलम सहित कई अनुभवी पदाधिकारी शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता उभरते हुए युवा हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sports Fest Begins in Lalganj: 55th KVS Regional Meet Kicks Off with High Energy

Young Athletes Shine Bright—Sanskar Wins 400m Race in Boys’ Category Anytime News Network | Pooja …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *