पूर्व राज्यपाल नरेश यादव की पुण्यतिथि

22 नवंबर को स्वर्गीय राम नरेश यादव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय बाबूजी से प्रेम स्नेह रखने वाले समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

इसमें मुख्य रूप से ट्रस्ट के चेयरमैन कमलेश यादव,कोषाध्यक्ष सिद्धांत सिंह यादव,सचिव रोशनी यादव,महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी,पूर्व मेंबर टीएसी सैय्यद सैफुल इस्लाम,एडवोकेट अजीत यादव,एडवोकेट सुरेंद्र सिंह यादव, ईश्वरदीन यादव,अध्यक्ष कॉलेज प्रबंधक संघ यूपी,पवन यादव शिक्षक संघ,अजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार, शमशाद अहमद,रिटायर ज़िला जज, ज़ुबैर अहमद पत्रकार सहित समस्त समाज के लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्वर्गीय बाबूजी राम नरेश यादव के ज्येष्ठ पुत्र कमलेश यादव ने सभी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति में आज राष्ट्रीय चरित्रों एवम मूल्यों पर आधारित राजनीति करने की आवश्यकता है तथा सर्वधर्म समभाव के साथ चलने मे ही मानवता और सम्पूर्ण समाज का कल्याण है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Design Titans Converge in Lucknow for Samagam 2026

ANYTIME NEWS NETWORK. Lucknow witnessed a spectacular celebration of creativity, innovation, and architectural excellence as …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *