मल्टीस्पेशलिटी सहारा हॉस्पिटल आल इंडिया हास्पिटल एंड क्लिनिकल रैंकिंग टाइम्स हेल्थ सर्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाकर पुनः गौरवान्वित

मल्टीस्पेशलिटी सहारा हॉस्पिटल को टाइम्स हेल्थ सर्वे की रैंकिंग में आठ स्पेशलिटी की कैटेगरी में अवार्ड प्राप्त हुए हैं। यह बड़ा ही गौरव व हर्ष का क्षण है कि सहारा हॉस्पिटल निरंतर नित ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर होते हुए नए मुकाम हासिल कर रहा है। सहारा हॉस्पिटल को कई विगत वर्षों से विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट हास्पिटल अवार्ड हासिल हो चुके हैं और लगातार हर वर्ष की भांति इस बार भी आफथैलमोलोजी, डेंटिस्ट्री, डायबिटोलॉजी स्किन एंड डर्मेटोलॉजी, ऑर्थाेपेडिक, प्लास्टिक सर्जरी, हेयर ट्रैकोलॉजी बैरिएट्रिक सर्जरी में नॉर्थ रीजन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और लखनऊ सिटी अस्पताल की कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला है।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष व गौरवान्वित होने का क्षण है कि सहारा हॉस्पिटल ने पुनः अपना स्थान सवश्रेष्ठता की श्रेणी में दर्ज कराया है जिसका विजन हमारे माननीय अभिभावक सहाराश्री जी की सोच व प्रेरणा का स्वप्न साकार करने की दिशा में एक और कदम है।
श्री सिंह ने बताया कि ने बताया कि यह सब मरीजों का सहारा हास्पिटल की सेवा व मेडिकल टीम की तरफ विश्वसनीयता का प्रमाण है जो अभी तक मरीजों को सहारा हॉस्पिटल को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं चुनने के लिए आज भी प्राथमिकता देते हैं।

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Rising Threat to Heart Health: Diabetes, Obesity and High BP Raise Alarm

Experts Warn at Cardiocon 2026, Stress Early Screening and Lifestyle Changes Anytime News Network: Rapidly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *