77वें गणतंत्र दिवस पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खेल एवं संस्कृति के माध्यम से दिया एकता और अखंडता का सशक्त संदेश

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

इस विशेष अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य कार्यपालक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) आशीष पांडे स्वयं मैदान पर उतरीं और मैत्री क्रिकेट मैच में भाग लेकर खेल भावना की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की। उनके नेतृत्व में आयोजित इस मैत्री मैच ने यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और जुड़ाव का माध्यम भी है।

एमडी आशीष पांडे ने कार्यक्रम के दौरान कबूतर उड़ाकर शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीकात्मक संदेश दिया। साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट टीम का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी की सराहना की। स्वयं मैदान पर उतरकर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने न केवल अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि नेतृत्व वही प्रभावी होता है जो साथ चलकर उदाहरण प्रस्तुत करे।

कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के FGM  राजेश कुमार, लखनऊ मंडल के एम.के. यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में बैंक के कर्मचारी, उनके परिजन और बच्चे कार्यक्रम का हिस्सा बने। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के मूल अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

एमडी आशीष पांडे का संदेश

अपने संबोधन में एमडी आशीष पांडे ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि “खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। ये हमें टीमवर्क, अनुशासन और एक-दूसरे के प्रति सम्मान सिखाते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हमेशा राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों के साथ आगे बढ़ता रहेगा।”

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश भी था कि खेल, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से ही एकजुट और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Pre-Holi Crackdown Signals Fear of Traffic Chaos

 Strict Orders on Overloading & Overspeeding, But Is the System Ready? Two Drivers for Long-Route …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *