एस आर ग्रुप लखनऊ में पीटीसी इंडस्ट्रीज की कैंपस ड्राइव में १५ चयनित

एस आर ग्रुप लखनऊ में पीटीसी इंडस्ट्रीज की कैंपस ड्राइव में १५ चयनित

बख्शी तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आज पीटीसी इंडस्ट्रीज द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रो के लिए केंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें पीटीसी इंडस्ट्री अपनी उन्नाव की विशिष्ट शाखा के लिया चयन हेतु आई थी जो की डिफेंस कॉरिडोर के लिए कार्य कर रही है कई चरणबद्ध चयन प्रक्रिया से छात्रों का चयन किया इस चयन प्रक्रिया में रोहित (प्रमुख मानव संसाधन मैनेजर) ने बताया कि पीटीसी इंडस्ट्री भारत में टाइटेनियम संवर्धन एवं फाउंड्री मोल्डिंग से संबंधित कार्य कर रही है जिसमें विश्व की बहुत सी कंपनी उनको इस कार्य हेतु प्रोजेक्ट्स उपलब्ध कराती है एचआर मैनेजर अजहर एवं पवन वर्मा ने पीटीसी इंडस्ट्री द्वारा किए जा रहे कार्य जैसे एशिया की सबसे बड़ी सीएनसी मशीन, जिसमें 8.5 एक्स तक किसी 3D प्रतिलिपि को किया जा सकता है के बारे में बताएं। इस चयन प्रक्रिया में 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 15 छात्र चयनित किए गए इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान (एमएलसी) ने चयनित छात्रों से कहा की जीवन में सौभाग्य एक बार आपको दस्तक देती है यदि आप इस आवास को सुन लेते हैं तो आपका भविष्य उज्जवल होता है पीटीसी इंडस्ट्री की यह अवसर आपके लिए इस दस्तक जैसा ही है इसलिए बड़ी मेहनत से ज्वाइन करके अपने गुरुजनो ,माता-पिता एवं अपने इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम रोशन करें ,तथा आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Oath Ceremony and Holi Milan Strengthen Organisational Unity

Leaders Emphasise Expansion, Harmony and Collective Growth Slogans of ‘Long Live Kamalapuri Vaishya Unity’ Echo …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *