परेड में प्रदर्शित की गयी ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर जन भवन की झांकी व बैण्ड

राज्यपाल ने विधान भवन पर गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामी

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ के समक्ष ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली तथा परेड का अवलोकन किया। परेड में भारतीय सेना, पुलिस बल, पी0ए0सी0, होमगार्डस एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च-पास्ट किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों द्वारा भव्य झांकियां निकाली गयी। प्रदेश के स्थानीय कलाकारों द्वारा भी समूह नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जन भवन का बैंड व ‘वंदे मातरम’ की थीम पर जन भवन की भी झांकी निकाली गई।
गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के 37 विद्यार्थियों का बैण्ड आकर्षण का केंद्र रहा। कठोर प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट संगीतात्मक समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विभिन्न वाद्ययंत्रों के संतुलित संयोजन और सुसंगठित कदमताल ने परेड को विशेष गरिमा प्रदान की।
‘वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में प्रस्तुत जन भवन की झांकी राष्ट्रवंदना की सजीव और प्रेरक अभिव्यक्ति रही। इसमें भारत माता की विराट प्रतिमा, ‘वंदे मातरम्’ से अंकित भारत का मानचित्र, राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय लेखन मुद्रा में तथा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर वाचन मुद्रा में विराजमान रहे और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में सजे बालक-बालिकाओं ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

यह झांकी स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को समर्पित रही, जहाँ ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ त्याग, तपस्या और अदम्य साहस की अमर गाथा सजीव हुई। साथ ही आधुनिक एवं विकसित भारत का तेजस्वी स्वरूप भी उभरकर सामने आया। चंद्रयान मिशन, ब्रह्मोस, अग्नि एवं पृथ्वी मिसाइलें तथा स्वदेशी टैंक भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ रक्षा क्षमता का प्रभावशाली संदेश देते नजर आए।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, सांसदगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सेना के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे।
—-

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Pre-Holi Crackdown Signals Fear of Traffic Chaos

 Strict Orders on Overloading & Overspeeding, But Is the System Ready? Two Drivers for Long-Route …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *