सरकार और इनके मुखिया हमारे संविधान को खत्म कर रहे हैं- बृजलाल खाबरी

संविधान बचाओ संकल्प सभा श्रावस्ती, बलरामपुर

अहमद फौजान

वर्तमान सरकार कदम कदम पर अत्याचार कर रही है, सरकार और इनके मुखिया हमारे संविधान को खत्म कर रहे हैं। आज संविधान को बचाना जरूरी है, हमे जो अधिकार मिले हैं वो इस संविधान ने दिए हैं। यें बातें संविधान बचाओ संकल्प सभा में कांग्रेसजनों के साथ आमजन को संविधान बचाने का संकल्प प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने बलरामपुर एवं श्रावस्ती जिले में दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं जागे तो 24 के बाद मौका नहीं मिलेगा। इंडिया तभी जीतेगा जब हम मिलकर राहुल गांधी प्रियंका को और कांग्रेस को मजबूत करेगें।

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज लड़ाई सच बनाम झूठ के बीच चल रही है, आज़ादी के बाद से आज सबसे झूठी सरकार है, और 2014 के बाद से लगातार झूठ जीत रहा है, जो सरकार है वो बहुत शातिर दिमाग है, आज सभी का मन उत्तेजित है, सब क्रोध से भरे हुए हैं, इस सरकार से सवाल करने वालों को दबाया जा रहा है, आप सब जानते हैं, भाजपा ने झूठ फैलाकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करा दी, क्योंकि उन्होंने सरकार से सवाल किया और देश का पैसा लूटकर भागने वालों को चोर कहा। अब बताइए लोकतंत्र में सवाल पूछने पर सजा मिल रही है तो संविधान खतरे में है की नहीं, इसलिए आज हम सबको एक साथ आकर संविधान पर हो रहे कुठाराघात पर मिलकर वार करना है।
इंडिया का जो भी संयुक्त उम्मीदवार होगा हम सबको मिलकर उसे 2024 में जीतना है, क्योंकि हम सच के साथ हैं। श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम में आदिल शाह, फैसल सिद्दीकी, अब्दुल मुत्तलिब, मो. शाहिद वहीं बलरामपुर में आरिफ खान, अफरोज भट्ट, आदिल, सलमान ख़ान, तालुकदार यादव, रामचंद्र जायसवाल समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

श्रावस्ती और बलरामपुर में आयोजित संविधान बचाओ बचाओ संकल्प सभा में श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष मो. नसीम चौधरी, बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, पूर्व विधायक हाजी रमजान, पूर्व विधायक मंगल देव सिंह जी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विनीता यादव, प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, डॉ. पंकज गुप्ता बलरामपुर जिला महिला अध्यक्ष आरिफा उत्साही जी, डॉ. इश्तियाक, विशाल सिंह, विनय मिश्रा समेत श्रावस्ती और बलरामपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लखनऊ से चलकर आए राजेश जायसवाल, राजेंद्र पांडेय, डॉ. अजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
……………………………..़़

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

ECI Conducts Comprehensive Review in Assam

AnytimeNewsNetwork. The Election Commission of India (ECI) has initiated a detailed review of preparedness for …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *