सात करोड़ का लक्ष्य के सापेक्ष 49 लाख और परिवारों का कार्ड बनाने के लिए चयन किया -ब्रिजेश पाठक

 

गरीब के लिए संजीवनी है आयुष्मान कार्डः ब्रजेश पाठक

आयुष्मान योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

योजना में लिस्टेट अस्पतालों के संचालकों ने साझा किए विचार

यूपी में अब तक तीन करोड़ से अधिक परिवारों के बने कार्ड
शहजाद सिंकंदर हिंदी

डबल इंजन की सरकारों के होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से सात करोड़ का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष 49 लाख और परिवारों का कार्ड बनाने के लिए चयन किया गया है। यें बातें आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के एक निजी होटल में कही।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब के लिए संजीवनी है। जब घर का कोई सदस्य बीमार पड़ता है अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाता है, ऐसे में यह कार्ड उस परिवार के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।ं जब किसी गरीब के घर में बीमारी आती है, तो सब कुछ छीन कर ले जाती है। ऐसे में यह कार्ड ही उनके लिए उपयोगी साबित होता है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्यकार्मिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है कि हम कार्ड बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो लक्ष्य हमें दिया गया है, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिदिन इस योजना से प्राइवेट अस्पताल भी तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम में योजना के तहत लिस्टेट अस्पतालों के संचालकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, चिकित्सा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित तमाम विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Rising Threat to Heart Health: Diabetes, Obesity and High BP Raise Alarm

Experts Warn at Cardiocon 2026, Stress Early Screening and Lifestyle Changes Anytime News Network: Rapidly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *