पंचायत चुनाव के साथ अखिल भारतीय सर्जन हित पार्टी उतरेगी मैदान में

 

  पूजा श्रीवास्तव

*लखनऊ।* राजधानी में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस विशेष मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने बताया कि पार्टी आगामी पंचायत में समस्त उत्तर प्रदेश में पूरी दमखम और बड़ी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में हुंकार भरेगी। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी हर पंचायत में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरेगी।

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने अपने संबोधन में बताया कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का प्रमुख संकपल्प प्रदेश से बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा, भुखमरी, स्वास्थ्य, जल संकट, सामाजिक समरस्ता, भष्ट्राचार, लचर कानून व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा है। पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत सबका साथ, सबका हक, उद्देश्य के तहत समाज के विकास की समस्त आधारभूत संरचना स्थापित करेगी। समाज में फैले उंच नीच जाति पाति को समाप्त कर समानता एवं बंधुत्व स्थापित करेगी।

राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने बताया कि हमारे इस जन जागरण आंदोलन का प्रमुख मिशन हर हाथ को काम, हर घर को फ्री इलाज, हर गांव को पानी, हर बच्चे को फ्री शिक्षा, हर व्यक्ति की न्यायिक सुरक्षा और सभी नागरिको को सम्मान है। इस अवसर पर वहां मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने विचारों को पत्रकारों के सामने साझा किया।

इस खास मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट विघा कांत शर्मा, मनीष पाण्डेय, विवेक दुबे, प्रदेश सचिव महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रवेश श्रीवास्तव, अरूण दुबे, प्रदेश प्रचार मंत्री राहुल दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट अवनीश मिश्रा आदि की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में मंडल कार्यकारिणी में कानपुर मंडल संयोजक के पद पर वैभव सक्सेना, फैजाबाद मंडल संयोजक कुलदीप शुक्ला, आजमगढ़ मंडल संयोजक महेंद्र सिंह यादव, फैजाबाद मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सोनी, कानपुर जिला संयोजक राजेश मिश्र, बाराबंकी जिला संयोजक हरीश वर्मा, हरदोई जिला संयोजक रोहित पांडे, लखनऊ जिला संयोजक राज पाण्डेय, बाराबंकी जिला सचिव रश्मी श्रीवास्तव, बहराइच जिला सचिव आशा पाठक, लखनऊ जिला सचिव राजेश पाण्डेय, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष चोटी वाले बाबा एवं जिला मंत्री ऋषिकेश तिवारी के अलावा लगभग 2 हजार सदस्यों ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

CM Yogi Inaugurates Special Health Camp Ahead of UP Budget Session

Calls for Dignity and Smooth Conduct of Assembly Proceedings Anytieme News Network. On the occasion …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *