बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक पी आर राजगोपाल ने लखनऊ का दौरा

आउटरीच का उद्देश्य ग्राहकों तक बैंक की विभिन्न ऋण सुविधाओं को निर्बाध तरीके से पहुंचाना था, जिससे उन्हें और अधिक बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान की जा सके। यें बातें ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक के कार्यपालक निदेशक पी.आर. राजगोपाल ने उर्दू अकादमी, लखनऊ में कही।

श्री राजगोपाल ने भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और ग्राहकों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि बैंक अपने आईटी सिस्टम को मजबूत कर रहा है ताकि हम उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान कर सकें।
पी आर राजगोपाल ने वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से एनबीजी यूपी के शाखा प्रमुखों सहित 500 से अधिक स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया है। उन्होंने उन्हें प्रेरित किया और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

मुख्य महाप्रबंधक नितिन देशपांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी 17-19 प्रतिशत की दर से विकास कर रही है। इसलिए यहां हमारे बैंक के पास अच्छे ग्राहक आधार के साथ ऋण में वृद्धि का बड़ा अवसर है।
महाप्रबंधक विश्वजीत मिश्रा ने बैंक की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और बीमा योजनाओं के कार्यान्वयन और बैंक द्वारा अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
मनोज श्रीवास्तव, आंचलिक प्रबन्धक, लखनऊ अंचल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में बैंक के विभिन्न कार्यालयों/शाखाओं के कई शाखा प्रबंधक/अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Mayawati Targets Opposition Ahead of Kanshi Ram Jayanti

BSP Chief Calls Rivals’ Tribute “Political Opportunism” Appeal to Protect Bahujan Unity and Voting Power Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *