प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने शास्त्री नगर में नागरिकों से संवाद कर नगर निगम समस्याओं के त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा
एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार नव मतदाता विशेष अभियान के अंतर्गत 29 एवं 30 जनवरी 2026 को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा शास्त्री नगर मंडल के सेक्टर-6 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने किया। इस दौरान बूथ संख्या 352 एवं 353 पर घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया गया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को नव मतदाता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में नए मतदाताओं से मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरवाए गए। अभियान को नागरिकों का सकारात्मक समर्थन मिला।
जनसंपर्क के समय स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जैसे सफाई व्यवस्था, सड़कों की खराब स्थिति, नालियों एवं नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतें श्री विनीत शारदा के समक्ष रखीं। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित नगर निगम अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
बातचीत के दौरान नगर आयुक्त द्वारा दो दिवस के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। वहीं महापौर हरिकांत ने भी स्वयं संज्ञान लेते हुए सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का पूर्ण भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने श्री विनीत शारदा अग्रवाल का घेराव कर अपनी बात रखी, जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार और संगठन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री नीरज शर्मा, क्षत्रिय पार्षद सत्यपाल मास्टर, हर्ष ग्रोवर, आलोक सिसोदिया, उषा राजपूत, अंजू गर्ग सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
AnyTime News
