मेरठ कैंट से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विनीत अग्रवाल शारदा की चर्चा


एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह से सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने मेरठ कैंट बोर्ड से संबंधित लंबे समय से लंबित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने निवेदन किया कि मेरठ सहित उत्तर प्रदेश एवं देशभर के कैंट क्षेत्रों के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल किया जाए, जिससे वहां निवास करने वाली जनता को मूलभूत सुविधाएं एवं विकास कार्य सुचारू रूप से प्राप्त हो सकें।

विनीत शारदा ने यह भी अवगत कराया कि 17 जून 2015 के बाद से कैंट बोर्ड के चुनाव नहीं हुए हैं, जिसके कारण वर्षों से जनहित के अनेक कार्य बाधित पड़े हैं। उन्होंने कैंट बोर्ड चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वर्तमान में कैंट क्षेत्र में रहने वाली देवतुल्य जनता को नहीं मिल पा रहा है, जिसे शीघ्र सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कैंट बोर्ड के बायलॉज में संशोधन, सब-डिवीजन व्यवस्था को समाप्त करने तथा मेरठ कैंट बोर्ड को पूर्व में भेजे गए पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त दिल्लीदृगाजियाबाददृमेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर लागू ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति को मेरठ के बेगमपुल, आबूलेन सहित कैंट क्षेत्र में भी लागू किए जाने की मांग रखी, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विनीत अग्रवाल शारदा द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Micro Industries Are Backbone of Economy: Rajnath Singh Assures Support to SIMA on MSME Concerns

Tears, Rakhi & Starvation: Chilling Humanitarian Crisis Hits Shastri Nagar Markets As Defenceless Families Beg …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *