एजुकेशन के साथ सॉफ्ट स्किल पर फोकस करना चाहिए, सॉफ्ट स्किल ही भीड़ में आगे ले जाती है-डा ऋषि सेठी,

*महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित*

पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव  राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. नीरा इमैनुएल तथा उप प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ऋषि सेठी, विभागाध्यक्ष — लारी कार्डियोलॉजी, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप कुमार, पूर्व प्रबंधक — एम्स, भोपाल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा जलाभिषेक से हुआ।

मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने बताया कि समारोह में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं — आलिया परवीन, तूबा खान, रूद्र गुप्ता, इशिता अग्रवाल, हर्षित राज, पलक मिश्रा, प्रज्ञान त्रिपाठी और शिवांगी तिवारी — को ट्रॉली बैग और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 80% से 90% अंक अर्जित करने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ ऋषि सेठी जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि वो अपने में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ ऐसे व्यक्तिगत गुण और क्षमताएं हैं जो किसी व्यक्ति को दूसरों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने, टीम में काम करने और कार्यस्थल पर सफल होने में मदद करती विकसित करनी चाहिए इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए विशिष्ट अतिथि महोदय ने बच्चों को उचित खानपान व उत्तम जीवन शैली के विषय में जानकारी दी।

विद्यालय के अध्यक्ष श् आशीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों से मार्गदर्शन दिया। इस समारोह में मुख्य रूप से लोकराम अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा संस्थान, निलेश टाटा शिक्षा मंत्री अग्रवाल शिक्षा संस्थान संजीव अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल, योग गुरु श्री ओम नारायण अवस्थी शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Mayawati Targets Opposition Ahead of Kanshi Ram Jayanti

BSP Chief Calls Rivals’ Tribute “Political Opportunism” Appeal to Protect Bahujan Unity and Voting Power Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *