Breaking News

18 को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल व्यापारी सम्मलेन में भाग लेंगी

 

 

 

लखनऊ,,,,,,,राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में आगामी 18 फरवरी 2024 रविवार को रविन्द्रालय प्रेक्षागृह चारबाग- लखनऊ में आयोजित व्यापारी सम्मलेन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती पटेल शामिल होंगी। इस बात की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने दी।

 

उन्होने बताया कि व्यापारी सम्मलेन एवं सम्मान समारोह में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ‘ हिन्दुस्तान की आजादी से लेकर 21वीं सदी में उद्योग व्यापार जगत की देश के उत्थान योगदान विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।

 

अमित गुप्ता ने बताया कि समारोह में मनीष अग्रवाल ( जालौन), संदीप अग्रवाल ( बांदा), दीपक अग्रवाल ( नोएडा ), अनीता अग्रवाल ( लखनऊ ), गोविन्द बाबू टाटा ( फतेहपुर), आलोक आर्या ( सुल्तानपुर), राजीव जयराम ( आगरा), ओमकार नाथ केशरी ( प्रयागराज), सन्तोष गुप्ता और अजीत सिंह बग्गा को राज्यपाल सम्मानित करेंगी।

About ATN-Editor

Check Also

21 अगस्त 2025 को विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर आयोजित समूह परिचर्चा

    इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई आई ए ) लखनऊ चैप्टर द्वारा आज दिनांक 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *