लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे


तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 95 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2963 नामांकन दाखिल

Posted On: 23 APR 2024 6:22PM by PIB Delhi

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में स्थगित चुनाव के लिए लड़ रहे 8 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है। सभी 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2024 थी।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 95 संसदीय क्षेत्रों (29-बैतूल सहित) के लिए कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए। सभी 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 थी। दाखिल सभी नामांकनों की जांच के बाद 1563 नामांकन वैध पाए गए।

तीसरे चरण में, गुजरात में 26 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 658 नामांकन दाखिल किए गए थे, इसके बाद महाराष्ट्र में 11 संसदीय क्षेत्रों से 519 नामांकन थे। महाराष्ट्र में 40-उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में अधिकतम 77 नामांकन प्राप्त हुए, इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5-बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 68 नामांकन प्राप्त हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशतीसरे चरण में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍याप्राप्‍त नामांकनजांच के बाद वैध नामांकननाम वापस लेने के बाद,चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवार
असम41265247
बिहार51415454
छत्तीसगढ़7319187168
दादरा और नगर हवेली तथा

दमन और दीव

2281312
गोवा2331616
गुजरात26658328266
जम्‍मू और कश्‍मीर1282120
कर्नाटक14503272227
मध्‍य प्रदेश9236140127
महाराष्‍ट्र11519317258
उत्‍तर प्रदेश10271104100
पश्चिम बंगाल41015957
कुल95296315631352
  • Share on linkedin

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Invisible Shield: How Artificial Intelligence is Safeguarding the Identity of Over One Billion Indians

ANYTIME NEWS NETWORK. The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has launched a major initiative …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *