विदेशी बैंक देश में करेंगे अपने कारोबार का विस्तार

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने अंतर-विभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता की

भारत में शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के प्रस्तावों पर बैठक 

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। देश की निजी बैंकों को विदेशी बैंकों ने अपने स्वामित्व में लेने के बाद और पब्लिक सेक्टर बैंकों को भी अपने स्वामित्व में लेने की लगातार कोशिश कर रहे हैं और वह रणनीतिक रूप से देश में अपना शाखों के माध्यम से एक बड़ा निवेश कर जनता को सुविधा देना चाहते हैं वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने आज अंतर-विभागीय समिति (आईडीसी) बैठक की अध्यक्षता की। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और भारतीय रिज़र्व बैंक के सदस्य मंत्रालयों/विभागों ने भाग लिया । यह बैठक भारत में अपनी शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के संबंध में आरबीआई से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी । बैठक के दौरान, उचित विचार-विमर्श के बाद, समिति ने अपने समक्ष रखे गए प्रस्तावों की अनुशंसा की। आईडीसी एक समिति है जिसमें वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), नोडल विभाग के रूप में, विदेशी और घरेलू बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। आम सहमति पर पहुंचने से पूर्व समिति सदस्य मंत्रालयों/विभागों जैसे गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से संबंधित मामलों पर परामर्श करती है और उनकी राय लेती है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *