युवा कौशल प्रशिक्षण को रोजगार का हथियार बनाएं ___सलमान ताज पाटिल डी सी पी

पुलिसर्मियों की महिला परिवारीजनो का कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न ।

 

 कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान गोमती नगर लखनऊ एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कर्मियों के महिला परिवारीजनों हेतु निशुल्क अयोजित 105 दिवसीय असिस्टेंट ड्रेस मेकर और ब्यूटी केयर असिस्टेंट कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सफल 60 महिलाओं का कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन  पुलिस लाइन्स के संगोष्ठी भवन में किया गया ।  कार्यक्रम में उप पुलिस आयुक्त अपराध / यातायात/ लाइंस सलमान ताज पाटिल मुख्य अथिति के रुप में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि लाइन्स में निवास कर रही महिलाओं से कहा कि वे अपने व्यस्तम समय में कुछ समय निकालकर हुनर प्राप्त करें और स्वाबलंबी बन अपना व अपने परिवार का आर्थिक उन्नयन करें इससे उनमें आत्मविश्वास जागृत होगा। इसके लिए पुलिस विभाग और जन शिक्षण संस्थान द्वारा उनका भरपूर सहयोग किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन्स परिसर में निवास करने वाले सभी युवा व महिलाएं कौशल प्राप्त कर इसे अपने रोजगार का हथियार बनाएं। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आयुक्त की पहल पर अन्य प्रशिक्षणों के साथ ही महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया जिससे वे तकनीकी रूप से और अधिक सबल व सशक्त बन सकें क्योंकि आज कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। विशिष्ठ अथिति के रूप में उपस्थित रहीं विषय विशेषज्ञ शोधार्थी डॉ सौम्यता पाण्डेय ने कार्यस्थल पर महिलाओं यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के सजग हो नवीनतम जानकारियां प्राप्त करते रहें । आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुकी हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान निर्मित किए गए आकर्षक परिधानों को भी प्रदर्शित किया । सहायक पुलिस आयुक्त किरन यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लाइंस की महिलाएं कौशल प्रशिक्षण विशेषकर ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर धनोपार्जन करें। इसके लिए विभाग उनका भरपूर सहयोग करेगा । कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान की क्षेत्र कार्यक्रम सहयोगी प्रतिभा बाल्यान तथा संयोजन कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल ने किया । इस अवसर पर संस्थान की कार्यक्रम सहायक नीतू यादव , संगणक संचालक कल्पना सिंह व लगभग 100 महिलाओं सहित लाइन्स के कई अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Design Titans Converge in Lucknow for Samagam 2026

ANYTIME NEWS NETWORK. Lucknow witnessed a spectacular celebration of creativity, innovation, and architectural excellence as …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *