“मिशन शक्ति 5.0” एवं “बाल विवाह मुक्त भारत” (Child Marriage Free Bharat)

  प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति 5.0” एवं “बाल विवाह मुक्त भारत” (Child Marriage Free Bharat) राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत 100 दिवसीय विषेश कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरूकता के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर एवं महाराजा बिजली पासी डिग्री कालेज, आषियाना, लखनऊ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के प्राविधानों से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति 5.0 की जारी कार्ययोजना के अनुसार (महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013) के प्रावधानों पर जागरूक किया गया। जिसके अन्तर्गत लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण तथा गरिमा से कार्य करने का अधिकार, महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के विभेदों को दूर करने सम्बन्धी अभिसमय और महिलाओं के संरक्षण के लिए उक्त अभिसमय को प्रभावी करने के लिए उपबन्ध करना समिचीन है। किसी कार्य स्थल पर आन्तरिक परिवाद समिति के गठन सम्बन्धी नियमों के बारे में अवगत कराया गया।

विद्यालय की प्राचार्य को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के शासनादेश की प्रतिलिपि उपलब्ध करायी गयी।

      उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनायें यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिला की पुत्री विवाह, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी देते हुए टोल फ्री नम्बर 1930 साइबर हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन सेवायें, 112 आपात कालीन पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवायें, 1098 चाइल्ड लाईन, 181 विमेंस हेल्प लाइन, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिये एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Design Titans Converge in Lucknow for Samagam 2026

ANYTIME NEWS NETWORK. Lucknow witnessed a spectacular celebration of creativity, innovation, and architectural excellence as …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *