उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग जल्द ही ई-मार्केटप्लेस के साथ मॉल को करेगा लॉच-जेपीएस राठौर

युवा सहकार सम्मेलन-2025 एवं यू०पी० कोऑपरेटिव एक्सपो

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। सहकारिता क्षेत्र में अब उत्पादों का उत्पादन तेजी के साथ बड़ रहा है इनको मार्केट से लिंकेज करने के लिए हम लोग जल्द ही मार्केट फेडरेशन ई प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में है जिससे कि सहकारिता के उत्पादों को ई मार्केटप्लेस के साथ-साथ बाजार भी मिले इसके लिए हम वाराणसी में एक बड़ा शॉपिंग मॉल मनाने जा रहे हैं जहां पर व्यापारी से व्यापारी और व्यापारी से ग्राहकों संवाद केंद्र भी होगा और साथ ही साथ वहां पर बड़ी संख्या में सहकारिता के उत्पादन भी शोकेस किए जाएंगे। ये बातें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह के उपलक्ष्य पर प्रेसवर्ता के दौरान (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता, राज्य मंत्री जे०पी०एस० राठौर, ने उत्तर प्रदेश सहकारिता बैंक के परिसर महात्मा गांधी मार्ग पर कही। उन्होंने बताया कि युवा सहकार सम्मेलन-2025 एवं कोआपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जायेगा एंव विशिष्ट अतिथि सुरेश प्रभु पूर्व कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार, स्वतंत्र देव सिहं, मंत्री, जलशाक्ति एंव सिंचाई, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेगें साथ ही यह एक्सपो 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक आयोजित रहेगा। उन्होंने बताया कि एक्सपो में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा सहकारिता से संबंधित योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को सहकारिता से जोड़ने और सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिसका विषय सहकारी संस्थाएं एक बेहतर दुनियां का निर्माण करती हैं है, जिसके अन्तर्गत वर्ष के दौरान सहकारिता विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विकास परक योजनाओं व जन जागरण सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

सहकारिता, राज्य मंत्री जे०पी०एस० राठौर, ने बताया कि महा अभियान-2025 में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदेश के जनपदों एवं जिला सहकारी बैंकों के स्तर पर सदस्य बनाने तथा सर्वाधिक खाते खोलकर डिपॉजिट एकत्र करने के लिए पदाधिकारियों/अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जे०पी०एस० राठौर, ने बताया कि ं यू०पी० कोऑपरेटिव एक्सपो में सहकारी संस्थाओं, एफपीओ, एफपीसी सहित अन्य हथकरघा एवं लघु उद्यमियों विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे हैण्ड इन्ब्रॉइडरी, ज्वैलरी, टेराकोटा, लकड़ी पर नक्काशी, गलीचे-दरी, जरी एण्ड जरी गुड्स, चमड़ा, पोट्री एण्ड क्ले, आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पादों, बायोफर्टिलाइजर माइक्रोन्यूट्रियन्स आदि के 70 से अधिक स्टॉल लगाये जाएंगे। एक्सपो में प्रतिदिन प्रदेश के मा० मंत्रीगणों द्वारा विजिट किया जाएगा, इस हेतु प्रतिदिन नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। कोऑपरेटिव एक्सपो आयोजित किये जाने का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के उत्पादों लोकप्रियता एवं आमजन में स्वीकार्यता को बढ़ाना है।
कोऑपरेटिव एक्सपो में मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा तथा एक्सपो में आगन्तुकों के लिए फूड स्टॉल भी लगाये जायेंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *