बैंक यूनियन की मांग के आगे मोदी सरकार झुकी 

 

*यूएफबीयू द्वारा आहूत दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित*

 

*भारत सरकार एवं आईबीए के साथ यूएफबीयू की वार्ता में बनी सहमति*

*बैंक कर्मियों की सभी मांगों पर त्वरित चर्चा करके उनका समयबद्ध निस्तारण करने का मिला आश्वासन*

 

लखनऊ. यूएफबीयू के बैनर तले देश के सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी नौ सूत्री मांगो को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहे थे। इसी संदर्भ में आज मुख्य श्रमायुक्त महोदय के सम्मुख भारत सरकार एवं भारतीय बैंक संघ के प्रतिनिधियों तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मध्य वार्ता में यह सहमति बनी कि बैंककर्मियों की सभी नौ मांगों पर त्वरित वार्ता करके उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी एनसीबीई के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.

इस अवसर पर फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य श्रमायुक्त महोदय द्वारा इस सहमति के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने सूचित किया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने आगामी 24 एवं 25 मार्च 2025 को प्रस्तावित बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल एवं अन्य सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं तथा प्रस्तावित रैली भी स्थगित कर दी गई है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *