समितियाको अब अपने नये स्वरूप में कार्य करने के लिए नवीन तकनीक व संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए- डा भूटानी

 

 

सचिव सहकारिता, भारत सरकार डॉ0 आशीष कुमार भूटानी ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 (बी0पैक्स) पहाड़पुर तथा दुग्ध सहकारी समिति परसहिया का किया निरीक्षण

 

 

सचिव सहकारिता, भारत सरकार डॉ0 आशीष कुमार भूटानी ने आज बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 (बी0पैक्स) पहाड़पुर तथा दुग्ध सहकारी समिति परसहिया विकास खण्ड बक्शी का तालाब लखनऊ में सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

इस अवसर पर डॉ0 भूटानी ने कहा कि पहले समितियों का कार्य क्षेत्र सीमित था, वर्तमान समय में सरकारी समितियों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के कारण समितियाको अब अपने नये स्वरूप में कार्य करने के लिए नवीन तकनीक व संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए वो। इससे समितियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिये कि जिन क्षेत्रों में समितियां नहीं है, वहां नयी समितियां बनायी जाय। समितियों में नये लोगों को जोड़ा जाय। इसके लिए लोगों से नियमित सम्पर्क किये जायं। सचिव भारत सरकार ने कहा कि किसानों की उपज को संरक्षित करने के लिए भण्डारण की उचित व्यवस्था की जा रही है।

 

इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार के अलावा प्रमुख सचिव सहकारिता श्री सौरभ बाबू, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उ0प्र0 श्री अनिल कुमार सिंह, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक श्री कान्त गोस्वामी, श्रीचन्द्र मिश्रा, श्री देवमणि मिश्रा, श्री ए0एन0 सिंह, श्री दीपक सिंह संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, लखनऊ मंडल लखनऊ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *