विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये 24 बच्चों को पारितोषिक

कोपेस्टेट शिक्षा समिति द्वारा श्रमिकों व गरीब जनता के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित विद्यालय ”कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल“ में नर्सरी से कक्षा 7 तक शिक्षारत बच्चों का परीक्षाफल  चेयरमैन विजय कपूर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर के कर-कमलों से वितरित किया गया और विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये 24 बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया गया।

वर्ष 2003 से संचालित इस विद्यालय में बच्चों को न केवल निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, बल्कि उनको ड्रेस, स्वेटर, मोजे, शूज, किताबे-कापियॉ निशुल्क प्रदान किये जाते हैं। संस्था का प्रयास रहा है कि बच्चों को मिड-डे-मील भी उपलब्ध हो, जो विभिन्न उद्यमियों की सहायता से सप्ताह में कम से कम दो बार उपलब्ध कराया जाता है। इस विद्यालय से अब तक 25,000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

 अजय कपूर ने इस पावन कार्य में सदैव सहयोग करने के लिये कोआपरेटिव इस्टेट के उद्यमियों एवं प्रधानाध्यापिका व अध्यापिकाओं की मेहनत और लगन की प्रशंसा की और बच्चों से खूब मेहनत से पढ़ाई करने व जीवन में निरन्तर उन्नति करने का आशीर्वाद दिया।

आयोजन में मुख्य रूप से बलराम नरूला, हरविन्दर सिंह लार्ड, डिप्टी कुमार, पंकज गिरधर, अरविन्दर सिंह, हरीश ईसरानी, नरेश पंजाबी, सतेन्द्र मोहन धींगरा, मनोज वोहरा, इन्दरपाल सिंह टोनी, श्यामलाल मूलचंदानी, सुशील मोहन टकरू, राजकुमार वर्मा, हरेन्द्र सिंह डिम्पल, अरूण जैन, भीमसेन, अवधपाल सिंह, शिशिर चौरसिया, सुभाष सिंह, मनोज वोहरा, अशोक जुनेजा, छवि नाथ यादव, अनूप कुशवाहा, कुलजीत सिंह, शिव कुमार प्रजापति, सन्तोष गुप्ता, प्रेम नरायन शर्मा, राजकुमार सबलोक, अनिल श्रीवास्तव, अंश चन्देल, अंकुश खन्ना, ओ.पी. सिंह, शिवेश दुबे, अर्पित अवस्थी, सतीश प्रकाश, यशपाल सिंह सहित अनेक उद्यमीगण उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Insightful Session on Stock Market and Current Economy

Anytime News Network. The Corporate Affairs Committee of the Merchants Chamber of Uttar Pradesh (MCUP) organized …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *