बेटियों की उपस्थिति से खिला राजभवन, 5875 कन्याओं का हुआ पूजन’*

 

*नवरात्रि के उपलक्ष्य में राजभवन में 5875 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*

 

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आज नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से कार्य कर रही संस्था *’प्रेरणा’* के सौजन्य से 5875 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

राज्यपाल जी ने कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि *राजभवन का प्रांगण कन्याओं की उपस्थिति से पवित्र हो गया है*। उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा, मां अंबा एवं सर्वशक्तिमान बताते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने और आजादी के 100 साल पूर्ण होने पर जश्न मनाने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है। ये बच्चे ही हमारे आने वाले कल के निर्माता हैं। इसलिए हमें उनकी शिक्षा, लालन-पालन और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने भव्य कन्या पूजन के लिए इतनी संख्या में कन्याओं का एकत्रित होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में कन्याओं के महत्व को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के कारण गरीब परिवार के बच्चों की परवरिश और शिक्षा प्रभावित हो जाती है। समाज का यह कर्तव्य है कि ऐसे बच्चों हेतु शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा दायित्वपूर्वक उपलब्ध कराए।

राज्यपाल जी ने राजभवन को सभी के लिए खुला बताते हुए कहा कि राजभवन को शैक्षणिक भवन बनाने का प्रयास किया गया है तथा पर्यावरण की दृष्टि से भी राजभवन को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्कूलों के हजारों बच्चे राजभवन का भ्रमण कर चुके हैं और यह अनुभव उनके लिए एक अद्वितीय याद बनता है। उन्होंने सभी को अच्छा पढ़ने, अच्छा कार्य करने के लिए कहा तथा शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो।

          उन्होंने कहा कि समाज की अन्य संस्थाएं भी इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरणा लें एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर ध्यान दें। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने देवी मां की पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोज भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा संस्था की तरफ से 50 कन्याओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में 108 कन्याओं ने देवी मां के गीतों पर भक्तिमय प्रस्तुति भी दी।

 

*नारी अबला नहीं सबला है,नारी शक्तिस्वरूपा है— कौशल जी, प्रान्त प्रचारक*

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल ने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। नारी शक्ति स्वरूपा है। नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा का भाव पैदा करने और आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। अवध प्रान्त का अब तक का यह सबसे विशाल कन्या पूजन है।

प्रान्त प्रचारक ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है।

*प्रान्त प्रचारक श्री कौशल जी ने आगे कहा कि परिवारों में संस्कार महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय संस्कृति में वृद्धाश्रम की परम्परा नहीं थी किंतु समाज में संस्कारों की कमी होने के कारण वृद्धाश्रम की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।* इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से संस्कार प्रदान करने का कार्य किया जाता है।

 

*485 सेवा बस्तियों में रह रही कन्याओं को किया आमंत्रित*-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने बताया कि कार्यक्रम में 480 ग्रामों की 485 सेवा बस्तियों में रह रही कन्याओं को आमंत्रित किया गया था। 5100 कन्याओं को भोज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, यह संख्या 5875 तक पहुंच गई। इसके लिए उन्होंने प्रेरणा संस्था के सदस्यों सहित ग्रामीण क्षेत्र की बस्तियों में शिक्षा क्षेत्र में अनूठा कार्य करने वाले संगठन एकल अभियान का विशेष आभार जताया।

 

मंच का संचालन कर रहीं शिखा भार्गव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का पर्याय यह है कि यही कन्‍याऍं बड़ी होकर एक आदर्श समाज का निर्माण करती हैं। आदिवासी, वनवासी, ग्रामीण या शहरों में रहने वाली हर कन्या देवी है। इनकी शिक्षा और सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्व है। प्रेरणा संस्था की ओर से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना वंदनीय कार्य है।

 

*प्रेरणा संस्था ने कन्या पूजन के बाद दिया उपहार*

 

राजभवन में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में 5875 कन्याओं को पूजन के बाद प्रेरणा संस्था द्वारा शिक्षण संबधित सामग्री उपहार स्वरुप दिया गया। संस्था द्वारा सभी कन्याओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। पूजन के बाद सभी कन्याओं ने प्रसाद/भोजन ग्रहण किया। प्रेरणा संस्था की ओर से इसकी व्यवस्था की गई थी।

 

*प्रेरणास्रोत भारत की वीरांगनाओं, वीर नारियों के लगाए चित्र*-

हमारी प्रेरणास्रोत भारत की वीरंगानाएं कन्या पूजन में शामिल कन्याओं को प्रेरणा हेतु पूजन पंडाल के चारों तरफ भारत की वीर नारियों के चित्र लगाई गई थी। जिनमें दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गवती आदि के चित्र लगाए गये थे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम में पहुंची कन्याओं ने पूजन के बाद स्टैंड पर लगी भारत की महान नारियों के चित्र का दर्शन किया और उनसे प्रेरणा ली।

 

*कालिका स्तुति ने किया मंत्रमुग्ध*

राजधानी के राजाजीपुरम की सेवा बस्ती की 21 कन्याओं ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन कन्याओं ने सबसे पहले या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। कालिका स्तुति पूरे कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय बना दिया। इन कन्याओं ने जब अयि गिरि नन्दिनी नन्दिती मेदिनि, विश्व विनोदिनी नन्दिनुते। गिरिवर विन्ध्यशिरोधिनिवासिनी, विष्णु विलासिनीजिष्णुनुते। भगवति हे शितिकण्ठ कुटुम्बिनी, भूरि कुटुम्बिनी भूत कृते। जय जय हे महिषासुर मर्दिनी, रम्य कपर्दिनी शैलसुते गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने मंच पर नौ दुर्गा शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का रूप देखने को मिला। कालिका स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति देने वाली कन्याओं का नाम प्रमुख रूप से स्नेही, सगुन, सानिया, वर्तिका, पायल, लक्ष्मी, राधिका, राशि, चांदनी, काजल, रशिका, ज्योति, रंजना, महिमा, अनोखी, अंशिका, अनन्या है।

 

*स्वयंसेवकों ने की चरण पादुका सेवा*-

कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों के चरण पादुकाओं (जूता, चप्पल) को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और श्री दुर्गा जी धर्म जागरण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने की। इसके लिए बकायदा टोकन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथि व आगंतुक अपने जूते चप्पल उतार कर पूजन पंडाल में प्रवेश किया।

 

*संघ के स्वयंसेवकों ने संभाली सम्पूर्ण व्यवस्था*-

कन्या पूजन कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक संभाल रहे थे। विभाग प्रचारक अनिल और सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रशान्त भाटिया की देखरेख में संघ के 700 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए थे।

प्रेरणा संस्था से पदाधिकारीगण स्वेता अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ईसा कालरा, गुंजित कालरा, शिखा भार्गव, अभिनव भार्गव, पारुल खोसला, अक्षय खोसला, अंजू सिंह विपुल सिंह, रानी वर्मा, जतिन वर्मा, साची सिंह, विकास सिंह, शिल्पा अग्रवाल, अंशुमान अग्रवाल, रश्मि जैन, शरद जैन, देवांशी दास गुप्ता, विराज सागर दास गुप्ता, पीयूष चौहान,अंकुर अग्रवाल, प्रशांत भाटिया, रेशू भाटिया, निष्ठा विसनानी एवम निखिल विसनानी के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

गणमान्यजनों की रही उपस्थिति जी-

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक कृष्णमोहन, प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह, प्रांत प्रचारक कौशल, पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, आर एस एस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, एकल अभियान के मानवेन्द्र सिंह, संयुक्त क्षेत्र कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह, अशोक उपाध्याय, सामाजिक समरसता विभाग के प्रान्त प्रमुख राज किशोर, प्रान्त प्रचारक प्रमुख यशोदानंद, सीमा जागरण मंच के अशोक केडिया व विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख उमेश व विभाग प्रचारक अनिल के साथ सचिव श्री राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, पद्मश्री सुधा सिंह, ब्रम्हकुमारी राधा बहन, पूजन हेतु आमंत्रित कन्याएं, आमंत्रित अतिथि गण, राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Message of Unity Echoes in Lucknow During Ramadan

Grand Iftar Hosted by MLA Arman Khan Hundreds Break Fast Together in Harmony Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *