हर घर तिरंगा वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से ढाई लाख तिरंगों की बिक्री -पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

प्रभात फेरियों और तिरंगा रैलियों के माध्यम से डाक विभाग ने लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति किया जागरूक
हर घर तिरंगा अभियान (13-15 अगस्त) के लिए तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाकघर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में झंडा ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से अब तक लगभग ढाई लाख तिरंगा ध्वजों की बिक्री की जा चुकी है। यें बातें वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी एक बयान में दी।
उन्होने बताया कि रविवार को भी लोग डाकघरों में पहुँचकर घरों और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए खरीदते रहे। स्कूली बच्चों व युवाओं से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक और नागरिक डाकघरों से तिरंगा ध्वज की खरीद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगे की मात्र 25 रूपये (जीएसटी सहित) में बिक्री की जा रही है। 20 इंच Û 30 इंच आकार का पालिएस्टर से बना यह तिरंगा ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल ूूू.मचवेजवििपबम.हवअ.पद के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

🇮🇳 February 12, 2026: Nationwide General Strike Sees Massive Response

🔵 Over 300 Million Participate Anytime News Network. The Joint Platform of Central Trade Unions …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *