उड़ान सावन उत्सव में बिखरी सावन की मोहक छटा

-पारम्परिक कजरी व झूला गीतों पर हुआ लोकनृत्य
लखनऊ
सावन की हरियाली से परिपूर्ण हरे रंग के वस्त्रों में सजी धजी महिलाओं ने जब झूला लागल कदम की डारी झूले कृष्ण मुरारी ना झूला गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया तो मानो उमड़ते घुमड़ते काले मेघों के बीच सावन की हरियाली चारो ओर बिखर गई। यह खूबसूरत अवसर था आज शाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में बेबियन रेस्तरां भूतनाथ इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित उड़ान सावन उत्सव 2023 का।
देवों के देव भगवान शिवशंकर को समर्पित उड़ान सावन उत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि टीवी अभिनेत्री तूलिका बनर्जी, विशिष्ट अतिथि मोहनी उपाध्याय और लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विघ्न विनाशक भगवान गणेश जी के चरणों में अर्पित गणेश वंदना के उपरान्त ढोलक, मंजीरे और झांझ के मधुर संगीत के बीच मीरा की गाई सावन की कजरी हरे रामा भीजत मोर चुनरिया बदरिया बरसे रे हारी पर सरिता कनौजिया, आभा श्रीवास्तव, निशा आर्य, नीलम शुक्ला, आरती श्रीवास्तव, जानवी गुप्ता, भारती सिंह और मोहिनी धपोला ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर मनोरम दृश्य सृजित किया।

इसी क्रम में सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में बनारसी कजरी झूला झूलै नंदलाल संग राधा और सावन गीत झूला झूल रही अमवा के डार में सावन की बहार में ना पर कुसुम पान्डे, पूजा शुक्ला, रोली जयसवाल, पूजा पांडे, कल्पना त्रिपाठी एवं बीनू यादव ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

पारम्परिक लोक संगीत से सजे इस कार्यक्रम के अगले सोपान में अवधी झूला गीत सिया संग झूले बगिया में राम ललना पर सरिता सिंह, प्रियम पांडे, ऋतिका सक्सेना, सुनीता पटेल, मोना वर्मा, रीता, पूजा गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। इस अवसर पर सावन मास के प्रतीक हरे रंग से सराबोर सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं ने बेस्ट मेहंदी, बेस्ट चूड़ी, बेस्ट साड़ी, बेस्ट कैटवाक, बेस्ट हेयर जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आकर्षक उपहार भी जीते। कार्यक्रम का संचालन पूजा पांडेय और मनीष पंडित और धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र यादव ने दिया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

SBI Dominates Lucknow with a Power-Packed 71st Foundation Day Celebration; CGM Dipesh Raj Unveils Green & Digital Roadmap

By Pooja Shrivastava, Anytime News Network The State Bank of India (SBI) made a massive …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *