महाराष्ट्र सरकार के हर सरकारी पत्र पर लगेगा शिवराज्याभिषेक का चिन्ह -सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार

टीटू ठाकुर

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का यह 350 वां साल है। इसके चलते अब राज्य सरकार ने हर सरकारी पत्र पर शिव राज्याभिषेक समारोह का प्रतीक चिह्न लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय 24 जुलाई को सरकार ने लिया है -सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जारी एक बयान में दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक सरकारी ऑर्डर जारी किया है । जिससे हर सरकारी कार्यालय के दर्शन परिसर में यह प्रतीकचिन्ह प्रदर्शित होगा ।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को एक बार फिर से जागृत करने, छत्रपति शिवाजी महाराज के ज्ञान और पराक्रम को दुनिया भर के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। विशेष रूप से प्रत्येक सरकारी कार्यालय के दर्शनी परिसर पर यह प्रतीक चिन्ह लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

एक और अनोखी पहल

महाराज के समय के सिक्के, किले, अष्टप्रधान मंडल आदि प्रेरणादायक हैं। सांस्कृतिक कार्य विभाग ने इन प्रेरक विचारों को सभी के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कई गतिविधियाँ शुरू की हैं। अब इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह का प्रतीक चिन्ह हर व्यक्ती को अवगत कराने का निर्णय भी जुड़ गया है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी श्रावणी का किया सम्मान

वर्धा, । महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय की ताइक्वांडो की खिलाड़ी श्रावणी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *