इस्कॉन लखनऊ में सीएमएस विद्यार्थियों का आध्यात्मिक अनुभव

 

संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों में संस्कार, भक्ति और नैतिक मूल्यों का विका

निश्चय टाइम डेस्क। श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर, इस्कॉन लखनऊ में संचालित साप्ताहिक “संस्कार शाला” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 08 फरवरी 2026 को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), राजाजीपुरम कैम्पस–2 के विद्यार्थियों का विशेष आध्यात्मिक भ्रमण संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का सजीव अनुभव प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी की धर्मपत्नी श्रीमती अचिन्त्य रूपिणी माता जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं उत्तम संस्कारों से जोड़ना रहा।

हरिनाम संकीर्तन व तुलसी आरती में उत्साहपूर्ण सहभागिता

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। साथ ही तुलसी आरती के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं का व्यावहारिक परिचय कराया गया। श्रीमती अचिन्त्य रूपिणी माता जी ने सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में बच्चों को सत्य, करुणा, अनुशासन, सेवा-भाव एवं सदाचार के महत्व को समझाया।

संस्कार शाला में उपस्थित अन्य बच्चों के साथ मिलकर सभी विद्यार्थियों ने भक्ति एवं आनंद से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की जिज्ञासाएं, प्रश्न एवं सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती रही कि वे आध्यात्मिक विषयों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। शिक्षकों एवं आयोजकों ने भी बच्चों के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान की ओर अग्रसर करना, उनमें सकारात्मक सोच का विकास करना तथा उन्हें एक सुसंस्कृत, नैतिक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करना है। संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों में आत्मिक चेतना, सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास निरंतर किया जा रहा है।

कार्यक्रम की समाप्ति पर CMS से आए सभी विद्यार्थियों एवं संस्कार शाला के बच्चों ने प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया। यह आध्यात्मिक भ्रमण बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Message of Unity Echoes in Lucknow During Ramadan

Grand Iftar Hosted by MLA Arman Khan Hundreds Break Fast Together in Harmony Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *