प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए क्लासिक समूह अब बेटी बसाओ का कृत संकल्प-कांतिलाल प्रेमजी मारू

क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह 25 को श्री राम लीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिस मूल मंत्र को साकार करने का जो संकल्प दिया था, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए क्लासिक समूह अब बेटी बसाओ का कृत संकल्प लेते हुए आगामी 25 फरवरी 2024 को श्री राम मैदान ऐशबाग, लखनऊ में 101 निर्धन-निराश्रित बेटियों का क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करेगा। यें बातें प्रेसवार्ता के दौरान क्लासिक सामूहिक विवाह के संयोजक कांतिलाल प्रेमजी मारू ने श्री राम लीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में बतायी।

कांतिलाल प्रेमजी मारू ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ मेरा संकल्प बेटी बसाओ का है, जिसको फलीभूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के अवध प्रान्त की 101 निर्धन-निराश्रित बेटियों का चयन क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह के लिए किया गया है।

उन्होने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई, अवध में राम आए, चहु दिशा राम मय हुई। ऐसे मनोरम वातावरण में जिस प्रकार भगवान श्री राम व माता जानकी का विवाह हुआ था, उसी भांती 101 बेटियों का विवाह होगा।

कल्पा कांतिलाल मारू ने बताया कि क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में सभी 101 बेटियों को सुहाग की सभी चीजों के साथ घर गृहस्थी की सभी चीजें बर्तन, अलमारी, डबल बेड, रजाई गद्दा, कपड़े के साथ घरेलू उपयोग की अन्य चीजें भेंट की जायेंगी।

पंडित आदित्य द्विवेदी ने बताया 101 निर्धन – निराश्रित बेटियों के क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में वर पक्ष के 25 लोगों एवं वधू पक्ष के 25 लोगों को मार्ग व्यय भी दिया जायेगा। इसके अलावा वर-वधू पक्ष के सगे सम्बन्धी भी इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इस समारोह में कांतिलाल पी मारू एवं उनकी पत्नी कल्पा कांतिलाल मारू 101 कन्याओं का कन्यादान करेंगे।

हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डॉ दिनेश शर्मा राज्य सभा सांसद, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/ विधायक नोएडा, डॉ नीरज बोरा विधायक लखनऊ उत्तर क्षेत्र उपस्थित होंगे। प्रेस वार्ता में राजेश गुप्ता, नितेश अग्रवाल , गोपाल कुमार , राजेश कुमार , हर्षित, सुशांक अरोड़ा, विनोद सिंघल, अचल गुप्ता, छवि गर्ग उपस्थित थे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Design Titans Converge in Lucknow for Samagam 2026

ANYTIME NEWS NETWORK. Lucknow witnessed a spectacular celebration of creativity, innovation, and architectural excellence as …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *