जिस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, वहां के लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

उत्तर प्रदेश देश का ध्यान खींचता हुआ एकमात्र राज्य  है-दिनेश कुमार खारा

पूजा श्रीवास्तव

जिस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, वहां के लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है और इससे सभी को फायदा होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10वें स्थान से अब पांचवें स्थान पर है। अगले डेढ़ साल में हम तीसरे स्थान पर होंगे। यें बातें क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत उतर प्रदेश के महराजगंज में ऋण वितरित करते हुए केंद्रीय वित्त और कॉर्पाेरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवीन मंडी स्थल धनेवादृधनेई में कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जो लोगों की बात सुनती है, फिर योजनाएं बनाती है और उन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम करती है।

इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का ध्यान खींचता हुआ एकमात्र राज्य राज है। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत उतर प्रदेश के महराजगंज में 40,011 लाभार्थियों को कुल 1143.05 करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
दिनेश कुमार खारा ने कहा कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ा महाराजगंज हमारे वित्त राज्य मंत्री की कर्मस्थालीय है क्षेत्र में विकासकारी योजाओं को धरातल मिल रहा है। इस क्षेत्र में सीडीआर जो कि साल 2018 में 51 फीसदी था जो कि आज बढ़कर 66 फीसदी हो गया है इसको 80 फीसदी तक ले जानेे का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में भारतीय स्टेट बैंक में 600 करोड रुपए किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को ऋण दिया है वही 32000 करोड़ ऋण प्राथमिक क्षेत्र और वित्तीय समावेशन और स्वयं सहायता समूह को 250 करोड़ ऋण दिया है। पीएम मुद्रा के तहत 1864 करोड़ ऋण दिया है वहीं स्टार्टअप इंडिया में 254 करोड़ 3 तीन लाख से ज्यादा पीएम स्वःनिधि लाभार्थियों को 377 करोड़ का ऋण दिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष श्री चॉद ने बताया कि रिटेल क्षेत्र में 360.12 करोड़, मुद्रा योजना के तहत 114.8 करोड़, किसान क्रेडिट कार्ड (फसल) योजना के तहत 286.901 करोड़, स्वयं सहायता समूह को 92.89 करोड़ और स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत 47.30 करोड़ सहित कल 1143.00 करोड रुपए का ऋण विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वितरित किया गया।

क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मा वित्त मंत्री ने पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, कृषि अवसंरचना कोष, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के कुल 35 लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किया। इसमें न्यूनतम 10 हजार रुपए से लेकर शांति फाउंडेशन के विनय श्रीवास्तव को 48 करोड रुपए तक का लोन शामिल रहा।
इसके अतिरिक्त वित्त मंत्री द्वारा जनजाति विकास निधि के तहत नौतनवा ब्लाक के 225 थारू परिवारों को 1.50 करोड रुपए का अनुदान चेक भी प्रदान किया गया साथ ही बडौदा यूपी बैंक के सौजन्य से वित्त मंत्री ने 500 माइक्रो एटीएम उपकरण भी जनपद को प्रदान किया।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी आदित्या यादव को ₹01 लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को चंद्रयान-2 का मॉडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने महराजगंज सिटी शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल से ही वर्चुअली किया।

 

एसबीआई के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल वैन वित्त मंत्री ने भेंट की
मोबाइल मेडिकल वैन से आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वाथ्य के चेकअप का फायदा मिलेगा।

…….

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *