-प्रदेश में 10,000 से अधिक पंजीकृत शूटर, लेकिन समर्पित शूटिंग कॉम्प्लेक्स का अभाव-

 

लखनऊ, 16 नवम्बर 2025 (रविवार)

डबल इंजन की सरकारें ह होने के बावजूद आजादी से लेकर आज तक उत्तर प्रदेश में एक भी एक भी समस्त सुविधाओं का शूटिंग परिसर मौजूद नहीं है। यह बातें उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने लखनऊ के एक निजी होटल में कहीं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में 10,000 से अधिक पंजीकृत शूटर सक्रिय हैं, जिनमें 25 मीटर पिस्टल सहित विभिन्न शूटिंग विधाओं के खिलाड़ी शामिल हैं। बड़ी संख्या के बावजूद राज्य में अभी तक ऐसा कोई समर्पित शूटिंग कॉम्प्लेक्स उपलब्ध नहीं है जहाँ सभी विधाओं की चैंपियनशिप एक साथ आयोजित की जा सके।

एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश में बड़े खेल मैदान मौजूद होने के बावजूद शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक सुविधा और संरचना विकसित नहीं हो सकी है। इसी कारण एसोसिएशन लंबे समय से सरकार से एक आधुनिक और एकीकृत शूटिंग परिसर की स्थापना की मांग कर रहा है।

 

घोषणा के अनुसार श्याम सिंह यादव को अध्यक्ष चुना गया है, जो राज्य में शूटिंग खेल के विकास और संरचनात्मक सुधारों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री जी.एस. सिंह को मानद महासचिव (Honorary General Secretary) नियुक्त किया गया है, जो एसोसिएशन के प्रशासन और नीतिगत कार्यों का दायित्व संभालेंगे।

 

जगदीप मधोक वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं एवं  विपुल कुमार सिंह को मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक रैना,  रोमी शिव, सतेंद्र सिंह चौहान और प्रभाकर गुप्ता को शामिल किया गया है। संयुक्त सचिव (Administration) का दायित्व आनंद कुमार सिंह को सौंपा गया है। संयुक्त सचिवों की टीम में ए.के. कौशल, अपर्णा चौहान, जय प्रकाश सिंह और दीपक यादव शामिल हैं।

 

गवर्निंग बॉडी के सदस्य के रूप में  प्रिंटेंडर सिंह,  शैलेन्द्र सिंह, श् दलजीत सिंह, अंकित त्यागी, अरुण कुमार सिंह, अनीश सिंह यादव,  गजेन्द्र राय,  सैयद हमज़ा अली, विकास तोमर (बागपत) और नरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है, जो संगठन की गतिविधियों और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *