खुदरा व्यापार क्षेत्र को मजबूत करने की पहलों की समीक्षा 

एनीटाइम न्यूज नेटकर्व। स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय रूप से बने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल पहल और इ 12 से 23 जनवरी तक स्वदेशी संकल्प दौड़ को देश भर में आयोजित की जायेगी। यें बातें राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की 8वीं बैठक में सुनील जे. सिंघी ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में कही। अध्यक्ष सुनील ने बोर्ड को अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उठाए गए मुख्य कदमों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि व्यापार संगठन और सदस्यों से मिले विषयों को जरूरी कार्यवाही के लिए संबंधित मंत्रालयों और विभागों को भेज दिया गया है। उन्होंने खुदरा व्यापार क्षेत्र से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता और पहुंच को और बेहतर बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे। अध्यक्ष ने खुदरा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव के महत्व पर भी जोर दिया और छोटे व्यापारियों से ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) जैसे मंच का इस्तेमाल करके बाजार तक पहुंच बढ़ाने और कमाई के मौके बढ़ाने का अनुरोध किया। यह बताया गया कि भविष्य की नीतियों और योजनाओं में क्षमता निर्माण, वित्तीय मदद, सामाजिक सुरक्षा उपायों, बाजार संबंध और पारदर्शी शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से व्यापारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। बोर्ड के मिशन और दृष्टिकोण की पुष्टि करते हुए, चेयरपर्सन ने कहा कि लगातार प्रयासों से यह सुनिश्चित होगा कि बदलते आर्थिक माहौल में व्यापारी प्रतिस्पर्धी, सुरक्षित और समृद्ध बने रहें।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव संजीव ने भारतीय अर्थव्यवस्था में खुदरा व्यापार क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया और सदस्यों को एनटीडब्ल्यूबी की पहलों और गतिविधियों, जिसमें वर्चुअल इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल हैं, के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस बैठक में अलग-अलग व्यापार संगठनों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के गैर-सरकारी सदस्यों के साथ-साथ भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों के पदेन सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *