अग्रवाल शिक्षा संस्थान द्वारा भव्य पिकनिक समारोह 

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क।  अग्रवाल शिक्षा संस्थान द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक भव्य एवं यादगार पिकनिक समारोह का आयोजन रिगालिया ग्रीन्स, किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ना, पारिवारिक वातावरण में आपसी सौहार्द को बढ़ाना तथा बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठजनों के लिए मनोरंजनपूर्ण समय प्रदान करना रहा। इस पिकनिक समारोह में अग्रवाल शिक्षा संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष कुमार अग्रवाल (चेयरमैन), सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल (संयोजक), नीलांश अग्रवाल टाटा (सह-संयोजक),लोकराम अग्रवाल अध्यक्ष, मनोज हवेलियां मंत्री  राजीव अग्रवाल, पवन गोयल एवं प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल,सहित अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए आकर्षक खेल, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, हाउजी, म्यूजिकल चेयर, क्विज़ आदि का आयोजन किया गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली, जिनमें सीमा अग्रवाल, सोनिका, वर्षा, अनुपमा, गुंजन सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ऐंकर नंदनी अग्रवाल और निमिषा माहेश्वरी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षा संस्थान के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकनिक कार्यक्रम में बच्चों की मुस्कान, महिलाओं की भागीदारी और परिवारों के बीच आपसी मेल-जोल ने आयोजन को अत्यंत सफल बनाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। श्री गर्ग ने यह भी बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और सदस्यों ने पूरे दिन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अग्रवाल शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित यह पिकनिक समारोह पूरी तरह सफल एवं यादगार रहा, जो लंबे समय तक सभी के स्मरण में रहेगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A New Drive Begins in Lucknow

Galaxy Auto Drive Opens Modern Car Decoration Showroom and Service Workshop Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *