जय जगत’ का परचम लहराने को तैयार सी.एम.एस. की भव्य झाँकी

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क।
“सारे जग में गूँज उठे जय जगत का नारा है” की भावना को साकार करती सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) की अनूठी झाँकी आगामी गणतन्त्र दिवस परेड में देश और दुनिया को सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम् एवं विश्व शांति का सशक्त संदेश देगी।

चारबाग स्थित रवीन्द्रालय के झाँकी स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में सी.एम.एस. की इस झाँकी का पत्रकारों के समक्ष भव्य प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि यह झाँकी वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में अत्यन्त प्रासंगिक है और प्रेम, संवाद व भाईचारे के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता की भलाई का संदेश देती है।

प्रो. किंगडन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 21 नवम्बर 2025 को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त विचार—“भारत हजारों वर्षों से पूरी दुनिया को एक परिवार मानता आया है”—सी.एम.एस. की इस झाँकी की मूल आत्मा हैं। यह झाँकी युद्ध, हिंसा और वैमनस्य के स्थान पर शांति, सहयोग और मानवीय मूल्यों की स्थापना का आह्वान करती है।

झाँकी के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सी.एम.एस. की झाँकी पाँच भागों में विभाजित है—

  • प्रथम भाग में छात्रा वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश देती है।

  • द्वितीय भाग में विभिन्न धर्मावतारों के माध्यम से सर्वधर्म समभाव को दर्शाया गया है।

  • तृतीय (मध्य) भाग में विभिन्न उपासना स्थलों के माध्यम से धार्मिक एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया गया है।

  • चतुर्थ भाग में सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 3-डी मॉडल प्रदर्शित है, जिसमें सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डॉ. जगदीश गांधी की प्रतिमा के साथ भावी पीढ़ी को आदर्श विश्व नागरिक बनाने में शिक्षा की भूमिका को दर्शाया गया है।

  • पाँचवें एवं अंतिम भाग में विज्ञान और अध्यात्म के संगम को प्रदर्शित किया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ वैज्ञानिक प्रगति का संदेश देते दिखाई देते हैं।

प्रो. किंगडन ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह झाँकी जनमानस के आकर्षण का केन्द्र बनेगी और ‘जय जगत’ की भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाएगी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Techno Group Welcomes Freshers with a Powerful Message of Learning, Leadership and Purpose

Induction Programme 2026 inspires students to compete with themselves, build careers and contribute to society …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *