राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लखनऊ में कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व एवं निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ के आदेशानुसार वीरांगना झलकारी बाई जिला महिला चिकित्सालय एवं वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय, लखनऊ में भव्य कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय में जन्म लेने वाली कन्या शिशुओं एवं उनके अभिभावकों को महिला कल्याण विभाग, लखनऊ की ओर से बेबी किट एवं मिष्ठान उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इस अवसर पर कन्या के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए माताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ सामूहिक रूप से केक काटा गया।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, डॉ. सरिता सक्सेना सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आम जनमानस को अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना तथा कन्या के जन्म को सम्मानित एवं गौरवान्वित करना है।

कार्यक्रम का संचालन हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सभी कन्या शिशुओं के अभिभावकों से योजना के अंतर्गत आवेदन कराने का अनुरोध किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *