राज्य स्थापना दिवस पर नशा मुक्ति का संदेश

राज्य स्थापना दिवस पर नशा मुक्ति का संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन जन भवन परिसर में किया गया। राज्यपाल महोदया ने जन भवन के मुख्य पोर्टिको से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह साइकिल रैली जन भवन परिसर के मुख्य पोर्टिको से प्रारंभ होकर प्रवेश द्वार संख्या-02 से होते हुए 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा तक पहुँची। इसके उपरांत रैली जन भवन के प्रवेश द्वार संख्या-08 से होते हुए पुनः जन भवन पोर्टिको पर आकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रैली में जन भवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए “नशा मुक्त हो, भारत देश”, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी, राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव, राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, परिसहाय राज्यपाल पुनीत द्विवेदी, मेजर गरिमा यादव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, जन भवन श्री विशाल चौधरी सहित जन भवन के अनेक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने राज्यपाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियाँ युवाओं एवं समाज को नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *