नवयुग कन्या महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं मतदाता जागरूकता दिवस का भव्य आयोजन

“विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” थीम पर एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रभावशाली नाट्य मंचन

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क  विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश की थीम के साथ आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं मतदाता जागरूकता दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की, जबकि आयोजन का कुशल संयोजन एवं संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक योगदान को नाटकीय मंचन के माध्यम से जीवंत किया। कैडेट बुशरा हामिद, लक्षिका, खुशी निषाद, जानवी दुबे, प्रीति कुमारी, अलीशा, अंजली बाजपेई, गरिमा, तान्या, प्रिया तिवारी, खुशी सिंह, दीप्ति, आस्था, साक्षी, जिया, प्रिया रावत, सौम्या, शुभी, मुस्कान, प्रियांशी, दिव्यांशी, सिद्धी, निकिता एवं आराधना ने बेगम हजरत महल, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आज़ाद, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, कबीर दास, तुलसीदास, पंडित बिरजू महाराज, गोविंद बल्लभ पंत, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर सहित अनेक महान विभूतियों का रूप धारण कर प्रदेश की पहचान और विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश केवल अतीत पर गर्व करने वाला राज्य नहीं, बल्कि विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारी जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रदेश और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अंडर ऑफिसर सिद्धी यादव, कशिश गौतम एवं अंजलि वाजपेई ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या द्वारा सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन और बिना भय व लोभ के मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन की हवलदार ताशी, महाविद्यालय की प्रवक्ताएँ, बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, छात्राएँ एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *