मधुमेह एक साइलेंट डिज़ीज़ है- डॉ.आकांक्षा*

*विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

लखनऊ. विश्व मधुमेह दिवस पर आज लिवगैस्ट्रो डायबिटीज़ केयर द्वारा जानकीपुरम एक्सटेंशन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. शिवम बाजपेई, सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कि “मधुमेह का प्रभाव केवल ब्लड शुगर पर ही नहीं बल्कि लिवर और अन्य अंगों पर भी पड़ता है, इसलिए समग्र जांच और उपचार आवश्यक है।”

कार्यक्रम में डॉ.आकांक्षा गुप्ता बाजपेई (कंसल्टेंट फिज़िशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट) ने बताया कि “मधुमेह एक साइलेंट डिज़ीज़ है जिसे पहचानकर व जीवनशैली में सुधार करके पूरी तरह नियंत्रण में रखी जा सकती है।”

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में लिवर फंक्शन टेस्ट (एल.एफ.टी.), एच.बी.ए 1 सी एवं फाइब्रोस्कैन जांचें निःशुल्क की गईं। इन जांचों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने यकृत एवं मधुमेह की स्थिति का सटीक मूल्यांकन करने में मदद मिली।

शिविर का उद्देश्य मधुमेह एवं उससे जुड़ी जटिलताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना तथा समय पर निदान और उपचार के महत्व को बताना था।

शिविर का समापन करते हुए श्री ऋषि कुमार (से.नि. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए लिवगैस्ट्रो डायबिटीज़ केयर टीम के इस प्रयास को स्वास्थ्य जागरूकता और रोग-निवारण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Rising Threat to Heart Health: Diabetes, Obesity and High BP Raise Alarm

Experts Warn at Cardiocon 2026, Stress Early Screening and Lifestyle Changes Anytime News Network: Rapidly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *