एसजीपीजीआई(संजय गधी से) सस्ता इलाज का फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में

15 नवंबर लखनऊ।

पूजा श्रीवास्तव

मरीज़-मरीज़ होता है ना अमीर होता ना गरीब होता है इसलिए दोनों के इलाज में एकरुपता होनी चाहिए। यह बातें  कार्डियक डिपार्टमेंट का भव्य शुभारंभ  करते हुए फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अहमद रजा खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, IIM रोड लखनऊ में कहीं।

शुभारंभ कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि देश व प्रदेश के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ. मोहम्मद मुबीन, जिन्होंने 10,000 से अधिक सफल हार्ट सर्जरी की हैं और 25 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं, ने अत्यंत जटिल सर्जरी कर विभाग का शुभारंभ किया।

चौक क्षेत्र, दुबग्गा व आसपास के क्षेत्रों सहित पूरे लखनऊ के लिए फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हार्ट रोगियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अहमद रजा खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “मनुष्य के जीवन में हृदय से संबंधित बीमारियां अत्यंत संवेदनशील होती हैं। किसी भी बड़ी सर्जरी से पहले हार्ट विशेषज्ञ की राय अनिवार्य मानी जाती है। ऐसे में अब लखनऊ वासियों को हृदय रोगों के उपचार के लिए एक अत्याधुनिक और विश्वसनीय केंद्र मिल गया है।”

हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मीडिया प्रभारी बी.एल. आनंद ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हॉस्पिटल में हार्ट की सभी जांच तथा उपचार आयुष्मान भारत और पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजनाओं के अंतर्गत भी उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर नेहा मैनी गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा), डॉक्टर अब्दुल्ला (पीडियाट्रिशियन), डॉक्टर शादाब, डॉक्टर आदित्य नारायण, डॉक्टर हिना मुबीन, डॉक्टर शहनवाज सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *