उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य प्रदर्शनी का लोकार्पण

‘विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत’ थीम पर आधारित आयोजन

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ‘विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत’ की थीम पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, वसंत कुंज, लखनऊ में किया गया। इस प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से लोकार्पण भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों पर किए गए अनुरक्षण एवं संरक्षण कार्यों से संबंधित चयनित फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रदर्शनी की विशेष आकर्षणों में एआर-वीआर एवं 360 डिग्री वर्चुअल टूर के माध्यम से स्मारकों का जीवंत अनुभव, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, बच्चों के लिए किड्स ज़ोन (पेंटिंग एवं स्केचिंग) तथा ऐतिहासिक स्मारकों के 3-डी मॉडल शामिल हैं, जो दर्शकों को प्रदेश की विरासत से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ते हैं।

उक्त प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय के साथ-साथ संग्रहालय निदेशालय, राजकीय अभिलेखागार, लोककला विभाग एवं अन्य संबद्ध संस्थानों की सक्रिय सहभागिता रही। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह प्रदर्शनी 26 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, वसंत कुंज, लखनऊ में आम जनमानस के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

110+ AI Startups Featured in India’s First National Impact Repository

ANYTIME NEWS NETWORK. In a significant step toward mapping India’s growing artificial intelligence ecosystem, the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *