IIID समागम 2026: लखनऊ में आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन का भव्य उत्सव

सोहा अली खान और ईशा देओल की मौजूदगी, गूंजा ‘ग्रीन बिल्डिंग’ का संदेश

 एनीटाइम न्यूज़ नटवर्क।  लखनऊ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (IIID) लखनऊ रीजनल चैप्टर द्वारा आयोजित चार दिवसीय समागम 2026 का आयोजन 13 से 16 फरवरी 2026 तक भव्य रूप से किया गया। स्थानीय इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए आर्किटेक्ट, इंजीनियर, इंटीरियर डिजाइनर्स और बिल्डिंग मटीरियल कंपनियों ने भाग लिया।

उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्राकृतिक रोशनी और हवा वाले घरों पर विशेष जोर दिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने समागम 2026 को एक अनूठा प्रयास बताते हुए आयोजकों की सराहना की। वहीं फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल ने भी पैनल डिस्कशन में भाग लेकर आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

विशेष पैनल डिस्कशन में Zaha Hadid Architects के निदेशक मिशेल पास्का डि मैग्लियानो सहित कई नामचीन आर्किटेक्ट्स ने भविष्य की स्मार्ट और टिकाऊ डिज़ाइन पर चर्चा की।

कार्यक्रम में छात्र कार्यशालाएं, डिजाइन प्रतियोगिताएं और बिल्डिंग मटीरियल की विशाल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। मलेशिया से आई लिलियन टे समेत अनेक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के आर्किटेक्ट्स को सम्मानित किया गया तथा IIID मैगजीन “ऐक्याम-2” का विमोचन हुआ। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ और विशेषज्ञों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि IIID समागम 2026 लखनऊ के इतिहास का सबसे सफल और प्रभावशाली डिजाइन इवेंट बनकर उभरा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Holi symbolizes love, harmony and social unity: Dr. Neeraj Bora

Agarwal Sabha celebrates vibrant Holi festival with folk music and dance in Lucknow Phagun songs …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *