विश्व हिंदी दिवस” के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक में “कवि-सम्मेलन”

भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में “विश्व हिंदी दिवस” के अवसर पर “कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य कवि सम्मेलन का आरंभ महाप्रबंधक आनन्द बिक्रम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं आमंत्रित कवियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। कवि-सम्मेलन में, अपने हास्य व्यंग्य की विशिष्ट शैली से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और उपस्थिति रखने वाले सर्वश्री मुकुल महान, वरिष्ठ गीतकार और कवयित्री रंजना शेखर, आधुनिक गीत परंपरा को नई ऊँचाइयाँ देने वाले  ज्ञान प्रकाश “आकुल” और अत्यंत प्रतिभाशाली युवा गीतकार श्री अखण्ड प्रताप सिंह ने काव्य-पाठ किया। कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता उर्दू ग़ज़ल के वरिष्ठ और अत्यंत प्रयोगधर्मी ग़ज़लकार राम प्रकाश “बेख़ुद” ने की। कवि-सम्मेलन के समापन पर महाप्रबंधक आनन्द बिक्रम ने भारतीय स्टेट बैंक परिवार के लिए समय निकालने और अपने सरस काव्य-पाठ के लिए आमंत्रित कवियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उप महाप्रबंधकगण एवं सहायक महाप्रबंधकगण भी उपस्थित रहे।

 

अंत में उप महाप्रबन्धक एवं मंडल विकास अधिकारी,  राजेश कुमार मीणा ने कवियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह विशिष्ट काव्य-संध्या उपस्थित समस्त श्रोतागणों की स्मृतियों में लंबे समय तक दर्ज रहेगी।                                                      यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने राजभाषा विभाग की प्रशंसा करते हुए इसे आगे भी जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबन्धक (राजभाषा)  दिवाकर मणि ने किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *