शहरी विकास प्राधिकरणों का गठन के 50वीं वर्षगांठ

उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवम विकास अधिनियम1973 जिसके तहत प्रदेश में अब तक 32 शहरी विकास प्राधिकरणों का गठन किया जा चुका है के 50 वी वर्षगांठ पर हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 17 एवं 18अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय कार्यशाला के साथ ड्राइव इन सिनेमा फेस्ट का आयोजन अपनी आनंद विहार योजना के भ् ब्लॉक में किया गया है।इस फेस्ट का उद्घाटन 17 अक्टूबर 2024 को विधायक गण हापुड़ विजयपाल आड़ती जी धौलाना धर्मेश सिंह तोमर जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेखा नगर जी ,प्राधिकरण बोर्ड मेम्बर सर्व अशोक पाल,महेश अग्रवाल एवं मुनेश त्यागी , जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा,प्राधिकरण अधिकारियो अ कर्मचारियों की उपस्थिति में आयुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काट कर किया गया।
इस अवसर उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौर द्वारा आयुक्त महोदया जो प्राधिकरण अध्यक्षा भी है का स्वागत किया गया।

इस फेस्ट का एक उद्देश्य यह भी है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली से सबसे नजदीक एवं सबसे सस्ती भूमि की उपलब्धता की दृष्टिगत हापुर निवेश के दृष्टिगत एक सर्वाेत्तम जगह बन गया है फेस्ट में हापुड़ पिलखुआ गढ़ के सभी बड़े निवेशकों व उद्यमियों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए है जहां खाने पीने के लिए बीकानेर , आनंदा शिवा ढाबा जैसे स्टॉल है वहीं जीएस, रामा सरस्वती मेडिकल कॉलेजों अ आरोग्य ,देवनंदिनी होशियारी देवी जैसे हॉस्पिटल्स बैंक्स अ हापुड़ मे प्लॉट अ फ्लैट देने वाले निजी विकासकर्ताओं जैसे आकार डेवलपर पार्क सिटी स्टॉल के साथ ही रैबन फूडस,लक्की मार्बल आदि के स्टॉल लगे है।फेस्ट में दिन भर डिस्कशन,सांस्कृतिक एवं नाटक के कार्यक्रम के बाद पास जारी किए गए अधिकारियों विकासकर्ता जनप्रतिनिधियों को सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक कार में बैठकर सिनेमा दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर आयुक्त द्वारा न केवल हापुड़ महायोजना 2031 को पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरे नम्बर पर शासन से स्वीकृति प्राप्त हो जाने के लिए बल्कि इस तरह का ओपन सिनेमा का पूरे प्रदेश में सर्व प्रथम आयोजन के लिए प्राधिकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही टीम लीडर डॉ नितिन गौर की भुरी भुरी प्रशंसा की गई

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *