भारतीय रिज़र्व बैंक ने RBI90Quiz के साथ 90वीं वर्षगांठ मनाई

 

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 21 अक्टूबर, 2024 – भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) इस वर्ष अपने परिचालन का 90वां वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए पूरे वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में, बैंक ने RBI90Quiz नामक एक राष्ट्रव्यापी सामान्य ज्ञान-आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की है, जिसका उद्देश्य स्नातक स्तर के छात्रों को आकर्षित करना है।

यह एक टीम आधारित प्रतियोगिता है, जो कई चरणों में आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन चरण 19-21 सितंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था। ऑनलाइन चरण में प्रदर्शन के आधार पर, राज्य स्तरीय राउंड में भाग लेने के लिए कॉलेज टीमों का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश के लिए RBI90Quiz का राज्य स्तरीय राउंड लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें 180 छात्रों (90 टीमों) ने भाग लिया। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान ( आरजीआईपीटी ) की टीम जिसमें दिग्दर्शन कुमार मिश्रा और आदित्य कुमार मिश्रा शामिल थे, विजेता बनी, उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ( आईआईटी कानपुर) की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष तीन टीमों को क्रमशः ₹2 लाख, ₹1.5 लाख और ₹1 लाख प्रदान किया गया ।

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता और जागरूकता के संवाहक के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड, बैंक, शिक्षाविद् जैसे विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

विजेता टीम अब जोनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेगी, जो 21 नवंबर, 2024 और 4 दिसंबर, 2024 के बीच भुवनेश्वर में होगा। राष्ट्रीय फाइनल दिसंबर 2024 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *