एस आर ग्रुप के छात्र व छात्राओं को मिलेगा बाजारवादी नई तकनीकी में प्रशिक्षण

पूजा श्रीवास्तव

एस आर ग्रुप ने किया नए तकनीकी एम ओ यू

बख्शी तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आज डॉक्टर दिव्या गुप्ता एक्सपीरियोम कंपनी की जनरल मैनेजर और एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीच बायोटेक बीटेक ब्रांच के मध्य एक साझा समझौता किया गया जिसमें एक्सप्रीओम कंपनी बीटेक के छात्रों को आने वाली बहुउद्देशीय कंपनियों हेतु नई तकनीकी ज्ञान जिसमें माइक्रोबायो, जिनोम, स्टेम सेल, इत्यादि पर प्रशिक्षित करेगी।
जिससे छात्रों को उच्च वेतनमान दिलाया जा सके। सीएस और आईटी के छात्रों के लिए एक और कंपनी से साझा किया गया जिसका नाम पी ओ डी कंपनी है इस के प्रतिनिधि के रूप में सौरभ तिवारी उपस्थित थे और यह साझा समझौता एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डीपी सिंह एवं पॉड कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ के बीच कराया गया ।
संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान एवं डॉक्टर दिव्या गुप्ता के बीच दोनों समझौतों के प्रपत्र का आदान-प्रदान किया गया। यह साझा आने वाले 10 वर्षों के लिए छात्रों को नवीन तकनीक से समृद्ध करेगा। इसका लाभ प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के प्रशिक्षण के समय प्रतिवर्ष दिया जाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Special Outreach Drive Across Four Cities Processes More Than 3,000 Passport Applications

Passport First, Opportunities Next: Lucknow Passport Office Opens a Global Pathway for Youth Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *