गांधी जयंती 2023 के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महिला हॉकी टीम का किया शुभारंभ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गांधी जयंती के शुभ अवसर पर महिला हॉकी टीम का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से खेल को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. मणिमेखलै के साथ कार्यपालक निदेशक निधु सक्सेना एवं मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन, लाल सिंह द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई जो लैंगिक समानता और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है.

समारोह के दौरान ए. मणिमेखलै द्वारा महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रोत्साहन और समर्थन के रूप में एक हॉकी स्टिक भेंट की गई. यह खेल के क्षेत्र में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए बैंक के समर्पण को दर्शाता है.

इस अवसर पर प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा टीम के झंडे और जर्सी का अनावरण किया गया. टीम के प्रतीकात्मक ध्वज और वाइब्रेंट जर्सियों का प्रदर्शन इन कुशल एथलीटों के लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जो एकता, दृढ़ संकल्प और खेल गौरव की भावना को दर्शाता है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और महिला हॉकी टीम का शुभारंभ इस समर्पण का एक प्रमाण है. इस पहल के माध्यम से, बैंक महिला एथलीटों की प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध कराने और खेल भावना तथा एकता की भावना का प्रतिनिधित्व करने की अपेक्षा रखता है.

..

’’’’’

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Ola Financial Services Fined

RBI Tightens KYC Compliance Net Customer Risk Categorisation Failure Triggers Regulatory Action Inspection Covered Operations …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *